YouVersion Logo
Search Icon

प्रेरितन के काम 10

10
पतरस और कुरनेलियुस
1केसरिया में कुरनेलियुस नाम कौ एक आदमी हतो, जो रोम देस में इटालियन नाम की पलटन कौ सूबेदार हतो। 2बू परमेस्‍वर कौ भय मानबे बारौ हतो और वाकौ सब घरानोंऊ परमेस्‍वर कौ भय मानतो हतौ। बू यहुदी गरीब लोगन कूं भौत दान देतो, और सदा परमेस्‍वर की पिराथना में लगौ रहतो। 3बानें बा दिन दोपहर के तीन बजे के करीब एक दरसन देखौ कै, परमेस्‍वर के सुरग दूत ने मेरे जौरे भीतर आयकै बोलौ, “हे कुरनेलियुस।”
4बानें सुरग दूत कूं डरते भये ध्‍यान ते देखौ और कही, “हे पिरभू, काये?”
सुरग दूत नें बाते कही, “तेरी पिराथना और गरीब कूं दयौ दान परमेस्‍वर के सामने पौंहचेएं और बू तोय याद कर रयौ है। 5और अब याफा नगर में आदमिन कूं भेजकें सिमौन कूं, जाय पतरस कहतै, बुलबा लै। 6बू चमड़ा कौ काम करबे बारे सिमौन के घर ठहरौए। वाकौ घर समुन्दर के किनारे पै हतो।” 7जब बू सुरग दूतन, जौ बात कर रयौ हतो बू चलौ गयौ, तब करनेलियुस नें अपने दो सेबकन कूं और एक भक्‍त सिपाही कूं बुलायौ, 8और जो कछू भयौ हतो, उनकूं सब कछू बतायके याफा नगर में भेज दयौ।
पतरस ने दरसन देखौ
9 दूसरे दिना जब बे चलते चलते याफा नगर के जौरे पौहचे, तब पतरस दोपहर के समै अटरिया में पिराथना करबे चढ़ो। 10तब बा समै बाय भौत भूंक लगी और बू कछु खायबौ चांहतो। पर जब खानों बनांयबे बारे खानों बनांय रये हते, तब बानें एक दर्सन देखबे लगौ। 11और बानें देखौ कै, आकास खुल गयौए और एक लम्बो चौंड़ौ चद्‍दरा के जैसी कोई चीज उतर रयी है और बाय चारों कोनेन ते पकरकै धरती पै उतारौ जा रयौ है। 12जामें धरती के हर तरैह के चौपाये जानबर और धरती पै रेंगबे बारे जीव जन्‍तु और आकास में उड़बे बारे पंछी हते।
13तबई बाय एक अबाज सुनाई दई के, “हे पतरस, उठ और मारके खा।”
14पर पतरस ने कही, “नांय, हे पिरभू, कबऊ नांय। चौंकि मैंनें कबऊ कोई असुद्ध चीज नांय खाई।”
15फिर बू अबाज बाय दूसरी बार सुनाई दयी, “हे पतरस, जो चीज कूं परमेस्‍वर ने सुद्ध ठहराईऐ बाय तू असुद्ध मत ठहराबै।” 16तीन बैर एसौई भयौ और जाके बाद बू चद्‍दरा तुरन्त आकास में उठाय लयौ गयौ।
17पतरस जा दरसन कूं देखकें दुबिधा में पर गयौ, बू जाकौ मतलब नांय समझौ कै, इतने में कुरनेलियुस के द्वारा भेजे भये लोग सिमौन के घर कौ पतौ करकै दरबाजे पै आ गये हते।
18उन्‍नें अबाज लगायकै बाहर ते पूछीं, “का पतरस जाते सिमौन कैहते, बू जा घर में रुकौ भयौ है?”
19पतरस अबई बा दर्सन के बारे में सोचई रयौ हतो कै पबित्र आतमा ने बाते कही, “देख, तीन आदमी बाहर तोय ढूंढ रये हैं। 20जामारै तू जल्दी नीचे उतर और बेधड़क उनके संग चलौ जा, चौंकि उनकूं मैंनेईं भेजौए।” 21तब पतरस नीचे उतर के आयौ और उन आदमिन ते कही, “देखौ, तुम जा आदमी कूं ढूंढ रयेऔ, बू मैंईं हूं। बताऔ तुम काय कूं आयेऔ?”
22तब उन्‍नें बाते कही, “कुरनेलियुस सूबेदार जो धरमी और परमेस्‍वर कौ भय मानबे बारौ है और सबरे यहुदी लोग वाकौ आदर करतें। बाते पबित्र सुरग दूतन ने जि कही कै, बू तोय अपने घर बुलायकै तोते वचन सुनें।” 23तब पतरस नें उनकूं भीतर बुलायकै उनें रुकबे काजै जगैह दई।
पतरस कुरनेलियुस के घर में
और दूसरे दिन सबेरे उनके संग चलौ गयौ। और याफा नगर के रैहबे बारे कछू बिसबासी भईया वाके संग गये। 24बे दूसरे दिना केसरिया में पौहचे तौ मांपै उनकी मुलाकात कुरनेलियुस ते भई जो अपने प्यारे मित्र और अपने लोगन ते मिलबे कौ इन्‍तजार कर रयौ हतो। 25पतरस जब भीतर पौंहचौ तौ कुरनेलियुस बाते मिलौ और बानें वाके पामन में झुकके नमस्‍कार करौ। 26पर पतरस ने बाकूं हात पकरकै उठायौ और कही, “ठाड़ौ हे जा, मैंऊ तौ एक आदमी हूं।”
27और वाके संग बात चीत करते भये घर में भीतर गयौ और भौत ते लोगन कूं मांपै इकठ्‌ठौ देख बिनते कही, 28“तुम जानतौ कै, यहुदी, गैर यहुदी लोगन ते कोई मतलब नाऔ जि हमारे नियम के बिरोध में हतो। पर परमेस्‍वर ने मोय बताई कै मैं काऊ आदमी कूं अपबित्र और असुद्ध नांय कहूं। 29जामारै जब मैं बुलायौ गयौ तौ मैं बिना आना कानी करे य्हांपै आय गयौ। जामारै मैं तुमें पूछतूं कै तुमने मैं कायै कूं बुलायौऊं?”
30जा बात पै कुरनेलियुस ने कही, “कै चार दिन पैहले मैं दो पैहर के तीन बजे के करीब पिराथना कर रयौ हतो तब अचानक चमाचम चमकत भयौ कपड़ा पहनकै एक आदमी मेरे सामने ठाड़ौ भयौ। 31और बानें मोते कही कै, ‘हे कुरनेलियुस, तेरी पिराथना सुन लयी गयीऐ और तैने जौ गरीब लोगन कूं दान करौ बे परमेस्‍वर ने याद करे हैं। 32और अब याफा नगर में आदमिन कूं भेजकें सिमौन कूं, जाय पतरस कहतै, बुलबा लै। बू चमड़ा कौ काम करबे बारे सिमौन के घर ठहरौए। वाकौ घर समुन्दर के किनारे पै हतो।’ 33जामारै मैंनें तेरे जौरे अपने लोग जलदी भेजे और तेने ज्हांपै आयकें भौत अच्‍छौ करौऐ। जामारै सुन अब जो आदेस पिरभू ने तोय दयौ है बाय सुनबे काजै हम सब परमेस्‍वर के सामने मौजूद हैं।”
कुरनेलियुस के घर पतरस ने पिरचार करौ
34फिर पतरस बोलौ, “मैं अब अच्‍छी तरैह ते समझ गयौऊं सच में परमेस्‍वर काऊ ते भेद भाव नांय करै। 35पर अब मोय जि भरोसौ है गयौ है कै कोई आदमी जो वाकौ भय मानतै और धारमिकता के काम करै, बू परमेस्‍वर कूं अच्‍छौ लगतै। 36तुम जानतौ जो वचन परमेस्‍वर नें इसरायलीन के जौरे भेजौ, बुई सान्‍ती कौ सुभ समाचार हमें ईसू मसीह के द्वारा सुनांयौ, जो सबन कौ पिरभूए।
37“तुम बा समै की महान बातै जानतौ, जो सबरे यहुदिया पिरदेस में भई हती। यूहन्‍ना के बपतिस्मा कौ पिरचार के बाद गलील ते सुरू हैकें सबरे यहुदिया पिरदेसन फैल गयौ। 38परमेस्‍वर ने ईसू नासरी कौ पबित्र आतमा की सामर्थ ते अभिसेक करौ, और बू चारों ओर भलाई करतौ रयौ, जिनकूं दुस्‍ट आतमान ने सतायौ हतो उनकूं बू ठीक करतौ हतो चौंकि परमेस्‍वर वाके संग हतो।
39“हम सब वाकी उन सब बातन के गबाह हैं, जो बानें यहुदिया और येरूसलेम के बीच में करे हैं। और बिन लोगन नें बाय क्रूस पै लटकायकै मार डारौ। 40पर परमेस्‍वर ने बाकूं तीसरे दिना जीबित कर दियौ और लोगन के सामने उजागर करौऐ। 41जि सब लोगन के सामने नांय, पर उन गबाहन के सामने जिनकूं परमेस्‍वर ने पैहले तेई चुनों है। बे गबाह हम हैं। मरे भये में ते जी उठबे के बाद हमनें वाके संग खायौ पीयौ हतो।
42“बाई नें हमें जि आदेस, दयौए कै, लोगन कूं सिछा दै कै जि साबित करें कै जि बेईऐ जाकूं परमेस्‍वर ने मरे भये और जीन्देन कौ न्याय करबे बारौ है और बू जाई काजै चुनों गयौए। 43सब परमेस्‍वर की बात बतायबे बारे जि गबाही दयी कै, जो ईसू पै भरोसौ करैगौ, बू वाके नाम ते सब पापन ते छमा पाबतुए।”
गैर यहुदियन पै पबित्र आतमा कौ उतरबौ
44पतरस अबई जि बात कर ही रयो हतौ, तबई उन सब लोगन पै जो वचन सुन रये हते, उनके ऊपर पबित्र आतमा उतरौ। 45गैर यहुदियन पैऊ पबित्र आतमा उतरौ हतो। जामारै पतरस के संग आयबे बारे खतना करे भये बिसबासी जि देखके अचरज में पर गये। 46चौंकि बे सबके सब अलग अलग भासा बोलकें परमेस्‍वर की महिमा कर रये हते।
47तब पतरस ने कही, “इन लोगन कूं हमारेई समान पबित्र आतमा मिलौ है, तौ का कोई इनें पानी ते बपतिस्मा लैबे काजै मनें कर सकतुऐ?” 48और पतरस नें उनें ईसू मसीह के नाम ते बपतिस्मा दैबे की आग्‍या दयी। तब उन लोगन नें पतरस ते बिनती करी कै, “बू कछू दिन हमारे संग रैहबै।”

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in