YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 4

4
संध्याकालीन प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। तारवाले वाद्य-यंत्रों के साथ दाऊद का भजन।
1हे मेरे धर्ममय परमेश्‍वर,
जब मैं पुकारूँ तब तू मुझे उत्तर दे।
जब मैं संकट में था तब तूने मुझे छुड़ाया।
मुझ पर अनुग्रह कर और मेरी प्रार्थना सुन।
2हे मनुष्य के पुत्रो,
कब तक मेरी महिमा का निरादर होता रहेगा?
तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगे
और असत्य की खोज में रहोगे? सेला।
3यह जान लो कि यहोवा ने भक्‍त को
अपने लिए अलग कर रखा है;
जब मैं यहोवा को पुकारूँगा तब वह सुन लेगा।
4क्रोध तो करो, पर पाप मत करो।
अपने बिछौनों पर मन ही मन
सोचो और चुपचाप रहो। सेला।
5धार्मिकता के बलिदान चढा़ओ,
और यहोवा पर भरोसा रखो।
6बहुत से हैं जो कहते हैं,
“कौन हमें भलाई दिखाएगा?”
हे यहोवा, तू अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका!
7तूने मेरे मन में उससे कहीं अधिक आनंद भर दिया है,
जो उन्हें अन्‍न‍ और दाखमधु की बहुतायत से होता था।
8मैं शांति से लेट जाऊँगा और सो जाऊँगा;
क्योंकि, हे यहोवा, केवल तू ही मुझे सुरक्षित रखता है।

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in