भजन संहिता 11
11
यहोवा की शरण लेना
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
1मैंने यहोवा की शरण ली है।
तुम मेरे प्राण से कैसे कह सकते हो,
“पक्षी के समान अपने पहाड़ पर उड़ जा”?
2क्योंकि देखो, दुष्ट अपने धनुष चढ़ाते
और अपने तीर उसकी डोरी पर रखते हैं
कि सीधे मनवालों पर अंधकार में तीर चलाएँ।
3यदि नीवें नष्ट कर दी जाएँ
तो धर्मी क्या कर सकता है?
4यहोवा अपने पवित्र मंदिर में है;
यहोवा का सिंहासन स्वर्ग में है।
उसकी आँखें मनुष्य की संतान को देखती रहती हैं,
और उसकी पलकें उन्हें जाँचती हैं।
5यहोवा धर्मी को परखता है,
परंतु उसका मन दुष्ट और उपद्रव से
प्रीति रखनेवालों से घृणा करता है।
6वह दुष्टों पर अंगारे#11:6 कुछ अनुवादों में “अंगारे” के स्थान पर “फंदे” लिखा है। बरसाएगा;
आग और गंधक और प्रचंड लू उनके कटोरे का भाग होगी।
7यहोवा तो धर्मी है,
वह धार्मिकता से प्रीति रखता है;
धर्मी जन उसका दर्शन पाएँगे।
Currently Selected:
भजन संहिता 11: HSB
Highlight
Share
Compare
Copy
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative