YouVersion Logo
Search Icon

- यहोशू 5

5
इस्राएलियन कौ खतना
1जब यरदन के पच्‍छिम कुदाईं रैबेवारे एमोरियों के सबरे राजाओं ने, और समंदर के लिगां रैबेवारे कनानियों के सबरे राजाओं ने जौ सुनो, कि यहोवा परमेसुर ने इस्राएलियन के पार होबे लौ उनके सामूं सें यरदन कौ पानूं हटाकें सुखा दओ आय, तब इस्राएलियन के डर के मारें उनकौ मन घबरा गओ, और उनके जी में जी नें रओ।
2ऊ बेरा यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई, “चकमक की छुरियां बनवाकें दूसरी बेर इस्राएलियन कौ खतना करा दे।” 3तब यहोशू ने चकमक की छुरियां बनवाकें खलड़िया नाओं टीले पै इस्राएलियन कौ खतना कराओ। 4यहोशू ने जौन खतना कराओ, ईकौ कारन जौ आय, कि जितेक लड़ाई के जोग मान्‍स मिस्र सें कड़े हते बे सबरे मिस्र सें कड़बे पै जंगल की गैल में मर गए हते। 5जौन मान्‍स मिस्र सें कड़े हते उन सबकौ तौ खतना हो गओ हतो, परन्‍त जितेक मिस्र सें कड़बे पै जंगल की गैल में पैदा भए उनमें सें कोऊ कौ खतना नें भओ हतो। 6कायसे इस्राएली तौ चालीस साल लौ जंगल में भटकत रए, जब लौ बा पूरी जाति के मान्‍सन, मतलब जितेक लड़ाई के जोग मान्‍स मिस्र सें कड़े हते बे नास नें हो गए, कायसे उनोंरन ने यहोवा परमेसुर की नें मानी हती; ई लाने यहोवा परमेसुर ने कौल खाकें उनसें कई हती, कि जौन देस मैंने तुमाए पुरखों सें कौल खाकें तुमें दैबे हों कई हती, और ऊमें दूध और मेंपर की धाराएं बहत आंय, ऊ देस मैं तुम हों नईं दिखाबे कौ। 7तौ उन मान्‍सन के मोंड़ा जिनहों यहोवा परमेसुर ने उनकी जागां पै पैदा करो हतो, उनकौ खतना यहोशू सें कराओ, कायसे गैल में उनके खतना नईं होबे के कारन बे बिना खतना के हते। 8जब बा पूरी जाति के मान्‍सन कौ खतना हो चुको, तब बे चंगे हो जाबे लौ अपनी अपनी जागां पै छावनी में रए। 9तब यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई, “तुमाई नाओंधराई जौन मिस्रियों में भई आय ऊहों मैंने आज दूर करी आय।” ई कारन ऊ जागां कौ नाओं आज के दिना लौ गिलगाल#5:9 मतलब, लुढ़काकें दूर कर दओ आय पड़ो आय।
फसह मनाबो
10ई लाने इस्राएली गिलगाल में डेरे डाले रए, और उनोंरन ने यरीहो के लिगां, अराबा में पूरनमासी हों मतलब पैले मईना के चऊदवें दिना की संझा बेरा फसह मानो। 11फसह के दूसरे दिना बे ऊ देस की फसल में सें अखमीरी रोटी और ओई दिना सें भुनो भओ दाना खान लगे। 12जौन दिना बे ऊ देस की उपज में सें खान लगे, ओई दिना के भुन्‍सारे सें मन्‍ना गिरबो बन्‍द हो गओ, और इस्राएलियन हों आंगू फिन कभऊं मन्‍ना नें मिलो, परन्‍त ऊ साल उनोंरन ने कनान देस की उपज में सें खाओ।
यहोशू और तलवार लएं भओ एक मान्‍स
13जब यहोशू यरीहो के लिगां हतो तब ऊने अपनी आंखें उठाईं, और का हेरो, कि हाथ में नंगी तलवार लएं भए एक मान्‍स सामूं ठांड़ो आय; और यहोशू ने ऊके लिगां जाकें पूंछो, “का तें हमाई कोद कौ आय, या हमाए बैरियन की कोद कौ?” 14ऊने उत्तर दओ, “नईं, बल्‍कि मैं यहोवा परमेसुर की सेना कौ परधान होकें अभईं आओ हों।” तब यहोशू ने पृथ्‍वी पै मों के बल गिरकें प्रणाम करो, और ऊसें कई, “अपने दास के लाने मोरे यहोवा परमेसुर कौ का हुकम आय?” 15यहोवा परमेसुर की सेना के परधान ने यहोशू सें कई, “अपनी पनईयां गोड़ों सें उतार डाल, कायसे जौन जागां पै तें ठांड़ो आय बा पवित्र आय।” तब यहोशू ने बैसई करो।

Currently Selected:

- यहोशू 5: BHB

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in