YouVersion Logo
Search Icon

- यहोशू 4

4
याद के बारह पथरा
1जब बा पूरी जाति के मान्‍सन यरदन के पार उतर चुके, तब यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई, 2“परजा में सें बारह मान्‍स, मतलब गोत्र पाछें एक एक मान्‍स हों चुनकें, 3उनहों जौ हुकम दे, ‘तुम यरदन के मजारें, जितै याजकों ने गोड़े धरे हते उतै सें बारह पथरा उठाकें अपने संगै पार लै चलो, और जितै आज की रात डेरा हुईये उतईं उनहों रख दईयो’।” 4तब यहोशू ने उन बारह मान्‍सन हों, जिनहों ऊने इस्राएलियन के हरेक गोत्र में सें छांटकें ठैरा रखो हतो, 5बुलवाकें कई, “तुम अपने यहोवा परमेसुर के बक्‍सा के आंगू यरदन के मजारें जाकें इस्राएलियन के गोत्रों की गिनती के अनसार एक एक पथरा उठाकें अपने अपने कंधे पै रखो, 6जीसें जौ तुमोंरों के चिन्‍ह ठैरे, और आंगू हों जब तुमाए मोंड़ा जौ पूछें, ‘इन पथरों कौ का मतलब आय?’ 7तब तुम उनहों जौ जवाब देओ, कि यरदन कौ पानूं यहोवा परमेसुर की बाचा के बक्‍सा के सामूं सें दो भाग हो गओ हतो; कायसे जब ऊ यरदन पार आ रओ हतो, तब यरदन कौ पानूं दो भाग हो गओ। सो बे पथरा इस्राएल हों हमेसा के लाने याद दिलाबेवारे ठैरहें।”
8यहोशू के ई हुकम के अनसार इस्राएलियन ने करो, जैसो यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई हती बैसई उनोंरन ने इस्राएली गोत्रों की गिनती के अनसार बारह पथरा यरदन के मजारें सें उठा लए; और उनहों अपने संगै लै जाकें डेरा में रख दओ। 9यरदन के मजारें, जितै याजक बाचा के बक्‍सा हों उठाए भए अपने गोड़े धरें हते उतै यहोशू ने बारह पथरा ठांड़े कराए; बे आज लौ उतईं पाए जात आंय। 10याजक बक्‍सा उठाए भए ऊ बेरा लौ यरदन के मजारें ठांड़े रए जब लौ बे सब बातें पूरी नें हो चुकीं, जिनहों यहोवा परमेसुर ने यहोशू हों मान्‍सन सें कैबे कौ हुकम दओ हतो और मूसा ने यहोशू हों सोई एैसो करबे कौ हुकम दओ हतो। तब सबरे मान्‍सन फुरती सें पार उतर गए; 11और जब सबरे मान्‍सन पार उतर चुके, तब याजक और यहोवा परमेसुर कौ बक्‍सा भी उनके हेरत पार भए। 12रूबेनी, गादी, और मनश्‍शे के आधे गोत्र के मान्‍सन मूसा के कैबे के अनसार इस्राएलियन के आंगू पांति बांधे भए पार गए; 13मतलब कोऊ चालीस हजार मान्‍स युद्ध के हथयार बांधे भए युद्ध करबे के लाने यहोवा परमेसुर के सामूं पार उतरकें यरीहो के लिगां के अराबा में पोंचे। 14ऊ दिना यहोवा परमेसुर ने सब इस्राएलियन के सामूं यहोशू की मईमा बढ़ाई; और जैसे बे मूसा कौ भय मानत हते बैसई यहोशू कौ भी भय ऊके जीवन भर मानत रए।
15तब यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई, 16“बाचा कौ बक्‍सा उठाबेवारे याजकों हों हुकम दे कि यरदन में सें कड़ आएं।” 17तौ यहोशू ने याजकों हों हुकम दओ, “यरदन में सें कड़ आओ।” 18जैसई यहोवा परमेसुर की बाचा कौ बक्‍सा उठाबेवारे याजक यरदन के मजारें सें कड़ आए, और उनके गोड़े सूखी धरती पै पड़े, बैसई यरदन कौ पानूं अपनी जागां पै आ गओ, और पैलां के जैसो तटों के ऊपर फिन बहन लगो।
19पहले मईना के दसवें दिना हों परजा के मान्‍सन ने यरदन में सें कड़कें यरीहो की पूरवी हद्द पै गिलगाल में अपने डेरे डाले। 20जौन बारह पथरा यरदन में सें काड़े गए हते, उनहों यहोशू ने गिलगाल में ठांड़े करे। 21तब ऊने इस्राएलियन सें कई, “आंगू हों जब तुमाए बाल-बच्‍चे अपने अपने बाप सें जौ पूछें, ‘इन पथरों कौ का मतलब आय?’ 22तब तुम जौ कहकें उनहों बतईयो, ‘इस्राएली यरदन के पार सूखी-सूखी धरती चले आए हते।’ 23कायसे जैसे तुमाए यहोवा परमेसुर ने लाल समंदर हों हमाए पार हो जाबे लौ हमाए सामूं सें हटाकें सुखा रखो हतो, बैसई ऊने यरदन कौ भी पानूं तुमाए पार हो जाबे लौ तुमाए सामूं सें हटाकें सुखा रखो; 24ई लाने कि पृथ्‍वी के सब देसों के मान्‍सन जान लेबें कि यहोवा परमेसुर कौ हाथ बलवन्‍त आय; और तुम हमेसा अपने यहोवा परमेसुर कौ भय मानत रओ।”

Currently Selected:

- यहोशू 4: BHB

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in