YouVersion Logo
Search Icon

- यहोशू 3

3
इस्राएलियन कौ यरदन पार करबो
1यहोशू भुन्‍सारे उठो, और सबरे इस्राएलियन हों संगै लैकें शित्तीम सें कड़कें यरदन के किनारे आओ; और बे पार उतरबे सें पैलां उतईं टिक गए। 2तीन दिना के बाद सरदारों ने छावनी के मजारें जाकें, 3परजा के मान्‍सन हों जौ हुकम दओ, “जब तुम हों अपने यहोवा परमेसुर की बाचा कौ संदूक और ऊहों उठाए भए लेवीय याजक सोई दिखाई पड़ें, तब अपनी जागां सें कड़कें ऊके पाछें पाछें चलियो, 4परन्‍त ऊके और तुमाए मजारें दो हजार हाथ (लगभग नौ सौ मीटर) के बरोबर अंतर रए; तुम बक्‍सा के लिगां नें जईयो। जीसें तुम हेर पाओ कि कौन गैल सें तुम हों निंगनें आय, कायसे अब लौ तुम ई गैल पै होकें नईं निंगे।” 5फिन यहोशू ने परजा के मान्‍सन सें कई, “तुम अपने आपहों पवित्तर करो; कायसे भ्‍याने के दिना यहोवा परमेसुर तुमाए मजारें आस्‍चर्यकर्म करहै।” 6तब यहोशू ने याजकों सें कई, “बाचा कौ संदूक उठाकें परजा के आंगू आंगू निंगो।” तब बे बाचा कौ संदूक उठाकें आंगू आंगू निंगे।
7तब यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई, “आज के दिना सें मैं सब इस्राएलियन के सामूं तोरी बढ़ाई करबो सुरू करहों, जीसें बे जान लैबें कि जैसे मैं मूसा के संगै रैत हतो बैसई मैं तोरे संगै सोई आंव। 8तें बाचा कौ संदूक के उठाबेवारे याजकों हों जौ हुकम दे, ‘जब तुम यरदन के पानूं के किनारे पोंचो, तब यरदन में ठांड़े रईयो’।”
9तब यहोशू ने इस्राएलियन सें कई, “लिगां आकें अपने यहोवा परमेसुर के बचन सुनो।” 10यहोशू कैन लगो, “ईसें तुम जान लैहौ कि जीयत यहोवा परमेसुर तुमाए मजारें आय, और ऊ तुमाए सामूं सें पक्‍कौ कनानियों, हित्तियों, हिब्‍बियों, परिज्‍जियों, गिर्गाशियों, एमोरियों और यबूसियों हों उनके देस में सें काड़ दैहै। 11हेरो, पृथ्‍वी भर के यहोवा परमेसुर की बाचा कौ बक्‍सा तुमाए आंगू आंगू यरदन में जा रओ आय। 12ई लाने अब इस्राएल के गोत्रों में सें बारह मान्‍सन हों चुन लेओ, बे एक एक गोत्र में सें एक मान्‍स होए। 13जौन बेरा पृथ्‍वी भर के यहोवा परमेसुर की बाचा कौ बक्‍सा उठाबेवारे याजकों के गोड़े यरदन के पानूं में पड़हें, ऊ बेरा यरदन कौ ऊपर सें बहत भओ पानूं थम जैहै, और ढेर होकें ठैरो रैहै।”
14ई लाने जब परजा के मान्‍सन अपने डेरों सें यरदन पार जाबे कड़े, और याजक बाचा कौ बक्‍सा उठाए भए परजा के आंगू आंगू निंगे, 15और बक्‍सा के उठाबेवारे यरदन पै पोंचे, और बक्‍सा के उठाबेवारे याजकों के गोड़े यरदन के पानूं में डूब गए (यरदन कौ पानूं तौ कटनी की बेरा के सब दिना अपने तट के ऊपर ऊपर बहो करत आय), 16तब जौन पानूं ऊपर की कोद सें बहो आत हतो ऊ बेजा दूर, मतलब आदाम नगर के लिगां जौन सारतान के लिगां आय रुककें एक ढेर हो गओ, और भींत जैसो उठो रओ, और जौन पानूं अराबा कौ तलाब जौन खारो तलाब भी कहात आय, ऊकी कोद बहो जात हतो, ऊ पूरी तरहां सें सूख गओ; और परजा के मान्‍सन यरीहो के सामूं पार उतर गए। 17याजक यहोवा परमेसुर की बाचा कौ बक्‍सा उठाए भए यरदन के मजारें पोंचकें सूखी धरती पै स्‍थर ठांड़े रए, और सबरे इस्राएली सूखी-सूखी धरती सें पार उतरत रए, अखीर में बे पूरी जाति के मान्‍सन यरदन पार हो गए।

Currently Selected:

- यहोशू 3: BHB

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in