YouVersion Logo
Search Icon

- यहोशू 20

20
सरन नगरों कौ ठैराओ जाबो
1फिन यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई, 2“इस्राएलियन सें जौ कह, ‘मैंने मूसा के द्वारा तुम सें सरन नगरों की जौन चरचा करी हती ऊके अनसार उनहों ठैरा लेओ, 3जीसें जो कोऊ भूल सें बिना जाने कोऊ हों मार डाले, बौ उनमें सें कौनऊं नगर में भग जाए, ई लाने बे नगर खून कौ पल्‍टा लैबेवारों सें बचबे के लाने तुमाए सरन नगर ठैरें। 4बौ ऊ नगरों में सें कौनऊं में भग जाए, और ऊ नगर के फाटक में सें ठांड़ो होकें ऊके पुरनियों हों अपनी बीती घटना सांची-सांची कह सुनाए, और बे ऊहों अपने नगर में अपने लिगां ठैरा लैबें, और ऊहों कोऊ जागां दैबें, जीमें ऊ उनके संगै रए। 5जदि खून कौ पल्‍टा लैबेवारो ऊकौ पीछा करे, तौ बे जौ जानकें कि ऊने अपने पड़ोसी हों बिना जाने, और बिना बैर धरें मार डालो, ऊ हत्‍यारे हों ऊके हाथ में नें दैबे। 6जब लौ ऊ मण्‍डली के सामूं न्‍याय के लाने ठांड़ो नें होए, और जब लौ उन दिना कौ महायाजक नें मर जाए, तब लौ बौ ओई नगर में रए; ऊके बाद ऊ हत्‍यारो अपने नगर हों लौटकें जीसें ऊ भग आओ होए अपने घर में फिन रैबे पाए’।”
7सो उनोंरन ने नप्‍ताली के पहड़िया देस में गलील के केदेश हों, और एप्रैम के पहड़िया देस में शकेम हों, और यहूदा के पहड़िया देस में किर्यत-अर्बा (जौन हेब्रोन सोई कहात आय) अलग ठैराओ। 8यरीहो के लिगां के यरदन के पूरब कोद उनोंरन ने रूबेन के गोत्र के हींसा में बेसेर हों, जौन जंगल में चौरस धरती पै बसो भओ आय, और गाद के गोत्र के हींसा में गिलाद के रामोत हों, और मनश्‍शे के गोत्र के हींसा में बाशान के गोलान हों ठैराओ। 9सबरे इस्राएलियन के लाने, और उनके मजारें रैबेवारे परदेसियन के लाने सोई, जौन नगर ई मनसा सें ठैराए गए कि जो कोऊ कौनऊं प्रानी हों भूल सें मार डाले ऊ उनमें सें कौनऊं में भग जाए, और जब लौ न्‍याय के लाने मण्‍डली के सामूं ठांड़ो नें होए, तब लौ खून कौ पलटा लैबेवारो ऊहों मार डालबे नें पाए, बे जेई आंय।

Currently Selected:

- यहोशू 20: BHB

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in