YouVersion Logo
Search Icon

- एस्तेर 9

9
यहूदियन कौ बैरियन पै प्रबल होबो
1अदार नाओं के बारवें मईना के तेरवें दिना हों, जौन दिना राजा कौ हुकम और नियम पूरे होबे हों हते, और यहूदियन के बैरी उनपै हाबी होबे की आसा धरत हते, परन्‍त ईकौ उलट यहूदी अपने बैरियन सें जीत गए; 2ऊ दिना यहूदी जनें राजा क्षयर्ष के सब प्रान्‍त में अपने अपने नगर में इकट्ठे भए, कि जौन उनको नुकसान करबे कौ जतन करें, उनपै हाथ चलाबें। कौनऊं उनकौ सामना नईं कर सको, कायसे उनकौ भय प्रान्तन के सब मान्सन में समा गओ हतो। 3बल्‍कि प्रान्‍तन के सबरे हाकम, अधिपति, प्रधान और राजा के कर्मचारियन ने यहूदियन की मदद करी, कायसे उनके हिया में मोर्दकै कौ डर समा गओ हतो। 4मोर्दकै तौ राजा के इतै भौतई जानोमानो हतो, और ऊको जस सब प्रान्‍तन में फैल गओ; बल्‍कि ऊ मान्‍स मोर्दकै की मईमा बढ़तई चली गई। 5सो यहूदियन ने अपने सब बैरियन हों तलवार सें मारकें और नरसंहार करके नास कर डालो, और अपने बैरियन सें अपनी इच्‍छा के अनसार ब्‍यौहार करो। 6शूशन राजगढ़ में यहूदियन ने पांच सौ मान्‍सन हों मारकें नास करो। 7उनोंरन ने पर्शन्‍दाता, दल्‍पोन, अस्‍पता, 8पोराता, अदल्‍या, अरीदाता, 9पर्मशता, अरीसै, अरीदै और वैजाता, 10मतलब हम्‍मदाता के मोंड़ा यहूदियन के बिरोधी हामान के दसई मोंड़ों हों सोई घात करो; परन्‍त उनके धन हों नें लूटो।
11ओई दिना शूशन राजगढ़ में मार डाले गए की गिनती राजा हों सुनाई गई। 12तब राजा ने एस्‍तेर रानी सें कई, “यहूदियन ने शूशन राजगढ़ ही में पांच सौ मान्‍सन और हामान के दसई मोंड़ों हों सोई घात करके नास करो आय; फिन राज्‍य के और प्रान्‍तन में उनोंरन ने नें जाने का का करो हुईयै! अब ईसें अधक तोरी बिन्‍तवाई का आय? ऊ सोई पूरो करो जैहै, और तें का मांगत आय? बो सोई तोए दओ जैहै।” 13एस्‍तेर ने कई, “जदि राजा हों स्‍वीकार होबै तो शूशन के यहूदियन हों आज के जैसे कल सोई करबे कौ आदेस दओ जाए, और हामान के दसई मोंड़ों हों फांसी के खम्‍भों पै लटकाओ जाए।” 14राजा ने कई, “एैसई करो जाए;” जौ आदेस शूशन में दओ गओ, और हामान के दसई मोंड़ा लटकाए गए। 15शूशन के यहूदियन ने अदार मईना के चऊदवें दिना हों सोई इकट्ठे होकें शूशन में तीन सौ मान्‍सन हों मार डालो, परन्‍त धन नईं लूटो।
16राज्‍य के और दूसरे प्रान्‍तन के यहूदी इकट्ठे होकें अपने अपने प्राण बचाबे के लाने ठांड़े भए, और अपने बैरियन में सें पछत्तर हजार मान्‍सन हों मारकें अपने बैरियन सें आराम पाओ; पर धन हों नईं लूटो। 17जौ अदार मईना के तेरवें दिना हों करो गओ, और चऊदवें दिना हों उनोंरन ने आराम करके भोज करो और आनन्‍द कौ दिन ठैराओ। 18परन्‍त शूशन के यहूदी अदार मईना के तेरवें दिना हों, और ओई मईना के चऊदवें दिना हों इकट्ठे भए, और ओई मईना के पन्‍द्रवें दिना हों उनोंरन ने आराम करकें भोज करो और आनन्‍द कौ दिन ठैराओ। 19ई कारन दिहाती यहूदी जो बिना सहरपनाह की बस्‍तियन में रैत हते, बे अदार मईना के चऊदवें दिना हों आनन्‍द और भोज और खुसी और आपस में खाबे-पीबे कौ सामान पोंचाबे कौ दिन ठैराकें मनात आंय।
पूरीम त्‍योहार की स्‍थापना
20ई बातन कौ बिरतांत लिखकें, मोर्दकै ने राजा क्षयर्ष के सब प्रान्‍तन में, का लिगां का दूर रैबेवारे सबरे यहूदियन के लिगां चिठियां भेजीं, 21और जौ हुकम दओ, कि अदार मईना के चौऊदवें और ओई मईना के पन्‍द्रवें दिना हों हर साल मनाओ करें। 22जिनमें यहूदियन ने अपने बैरियन सें आराम पाओ, और जौ मईना जीमें सोक आनन्‍द सें और बिलाप खुसी में बदलो गओ; (मनाओ करें) और ऊहों भोज और आनन्‍द और एक दूसरे के लिगां खाबे पीबे कौ सामान पोंचाबें और कंगालन हों दान देबे के दिन मानें।
23सो यहूदियन ने जैसो सुरू करो हतो, और जैसो मोर्दकै ने उनहों लिखो, ऊंसई करबे की ठान लई। 24कायसे हम्‍मदाता अगागी कौ मोंड़ा हामान जो सब यहूदियन कौ बिरोधी हतो, ऊने यहूदियन हों नास करबे की जुगत करी, और उनहों मिटा डालबे और नास करबे के लाने पूर मतलब चिट्ठी डाली हती। 25परन्‍त जब राजा ने जौ जान लओ, तब ऊने हुकम दओ और लिखवाई की जौन दुस्‍ट जुगत हामान ने यहूदियन के खिलाफ करी हती बा ओई की मूंड़ पै पलट आए, तब ऊ और ऊके मोंड़ा फांसी के खम्‍भों पै लटकाए गए। 26ई कारन उन दिनन कौ नाओं पूर सब्‍द सें पूरीम रखो गओ। ई चिठिया की सब बातन के कारन, और जो कछु उनोंरन ने ई बारे में हेरो और जो कछु उनपै बीतो हतो, ऊके कारन सोई, 27यहूदियन ने अपने अपने लाने और अपने बाल बच्‍चों के लाने, और उन सबई के लाने सोई जो उनमें मिल गए हते जौ ठान लओ, कि ऊ लेख के अनसार हर साल ऊके ठैराई गई बेरा में बे जे दो दिना मानें; 28और पीढ़ी पीढ़ी, कुल कुल, प्रान्‍त प्रान्‍त, नगर नगर में जे दिना याद करे और माने जैहें, और पूरीम नाओं के दिना यहूदियन में कभऊ नें मिटहें और उनकौ सुमरन उनके बंस सें जात नें रैहै।
29फिन अबिहैल की मोंड़ी एस्‍तेर रानी, और मोर्दकै यहूदी ने पूरीम के बारे में दूसरी चिठिया बड़े अधकार सें लिखी। 30ईकी नकलें मोर्दकै ने क्षयर्ष के राज्‍य के, एक सौ सत्ताईस प्रान्‍तन के सबरे यहूदियन के लिगां सान्‍ति देबेवारी और सच्‍ची बातन के संगै ई मतलब सें पोंचाई, 31कि पूरीम के उन दिनन के खास ठैराए भए समयों में मोर्दकै यहूदी और एस्‍तेर रानी के हुकम अनसार, और जो यहूदियन ने अपने और अपनी संतान के लाने ठान लओ हतो, ऊके अनसार सोई उपास और बिलाप करे जाबें। 32और पूरीम के बारे में जौ नियम एस्‍तेर के हुकम से सोई पक्‍को करो गओ, और ऊकी चरचा पोथी में लिखी गई।

Currently Selected:

- एस्तेर 9: BHB

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in