YouVersion Logo
Search Icon

- पैली कुरिन्थियों 10

10
1हे भईया हरौ, मैं नईं चाहत, कि तुम बे बातें न जानो, कि हमाए सबरे बूड़े पुराने बादल के नेंचें हते, और सबरे के सबरे समुन्दर के बीच से कड़ गए। 2और सबरन ने बादल में, और समुन्दर में, मूसा कौ बपतिस्मा लओ। 3और सबरन ने एकई आत्मिक भोजन करो। 4और सबरन ने एकई आत्मिक पानू पियो, कायसे बे ऊ आत्मिक चट्टान से पियत हते, जौन उन के संग्गै-संग्गै निंगत हती; और बो चट्टान मसीह हतो। 5अकेले परमेसुर उन में से बिलात जन से खुस नईं भओ, ई लाने बे हार में मर गए। 6जे बातें हमाए लाने कनौत ठैरीं, कि जैसो उन ने लालच करो, ऊं सई हम बुरई बस्तन कौ लालच न करें। 7और तुम मूरत पूजबेवारे न बनो; जैसे कि उन में से कितेक बन गए हते, जैसो लिखो आय, कि मान्स खाबे-पीबे हां बैठे, और खेलबे-कूदबे हां उठे। 8और न हम व्यभिचार करें; जैसो उन में से कितेक ने करो: और एक दिना में तेईस हजार मर गए। 9और न हम पिरभु को परखें, जैसो उन में से कितेक ने करो, और सांपन के काटे से नास भए। 10और न तुम कुड़कुड़ाओ, जैसे उन में से कितेक कुड़कुड़ाए, और नास करबेवारन से नास भए। 11परन्त जे सबरी बातें, जौन उन ने भोगी, कनौत घांई जैसी आंय, और बे हम हां चिताबे के लाने जौन संसार के नास होबे की बेरा में रैत आंय, लिखी गईं। 12ई लाने जौन समजत आय, कि मैं पक्को आंव, ऊ हुंसयार रैबे; कि क ऊं गिर न पड़े। 13तुम ऐसी कोऊ जांचबे परखबेवारी बात में नईं पड़े, जौन मान्स के सहबे के बायरें होबे: और परमेसुर सांचो आय: बो तुम हां सहबे से बायरें जांच परख में न पड़न दै है, परन्त जांच परख के संग्गै कछु उपाव सोई कर है; कि तुम सह सको।
14ई लाजें, हे मोरे प्यारो मूरत पूजा से बचे रओ। 15मैं तुम हां समजदार जानके कैत आंव: जौन मैं कैत आंव, ऊ ए जांचो परखो। 16बो धन्नबाद कौ कटोरा, जी पे हम धन्नबाद करत आंय, का मसीह के रकत की संगत नईंयां? बो रोटी जिये हम तोड़त आंय, का बो मसीह की देयां की संगत नईंयां? 17ई लाने कि एकई रोटी आय, सो हम सोई जौन बिलात आंय, एक देयां आंय: कायसे हम सबरे ओई रोटी में से खात आंय। 18जौन देयां के हिसाब से इस्राएली आंय, उन हां तको: का बलिदानों के खैबेवारे वेदी के भागी नईंयां? 19फिन मैं का कैत आंव? का जौ कि मूरत कौ बलदान कछु आय या मूरत कछु आय। 20नईं, परन्त जौ, कि दूसरी जातवारे जौन बलदान करत आंय, बे परमेसुर के लाने नईं, परन्त बुरई आत्माओं के लाने बलदान करत आंय: और मैं नईं चाहत, कि तुम बुरई आत्माओं के भागीदार होओ। 21तुम पिरभु के कटोरा, और बुरई आत्माओं के कटोरा दोईयन में से नईं पी सकत! तुम पिरभु के बैठका पे और बुरई आत्मा के बैठका दोईयन के भागीदार नईं हो सकत। 22का हम पिरभु को रिस दिलात आंय? का हम उन से बलवान आंय?
23सबरी बस्तें मोरे लाने सजी तो आंय, परन्त सबरी फायदा की नोंई: सबरी बस्तें मोरे लाने सई तो आंय, परन्त सबरी बस्तन से बढत नईंया। 24दूसरन की भलाई कौ जतन करो, अपनी नईं। 25जौन कछु कसाईयन के इते बिकत आय, बो खाओ और हिये में कोनऊं सोच न करो। 26कायसे संसार और जो कछु ऊ में है पिरभु कौ आय। 27और जदि दूसरी जातनवारन में से कोई तुम हां नेवता देबे, और तुम जाओ चाहो, तो जो कछु तुमाए सामूं धरो जाबे, ओई खाओ: और हिये के सोच के काजें कछु न पूछो। 28परन्त तुम से कोई जदि कैबे, जा तो मूरत हां चड़ाई गई बस्त आय, तो ओई बताबेवारे के काजें, और हिये के सोच के काजें न खाओ। 29मोरो मतबल, तोरे हिये की संका, सोच नईंयां, परन्त ऊ दूसरे जनें से आय, भला तोरी छूट औरन के सोच से काय जांची परखी जाबे। 30जदि मैं धन्नबाद करके भागीदार होत आंव, तो जीपे मैं धन्नबाद करत आंव, ऊके लाने मोहां खोरी काय लगाई जात आय। 31सो तुम चाए खाओ चाए पियो, चाए जो कछु करो, सबई कछु परमेसुर की मईमा के लाने करो। 32तुम न यहूदियन, न यूनानियन, और न परमेसुर की मण्डली के लाने उपटा के कारण बनो। 33जैसो मैं सोई सबरी बातन में सबरन को खुस राखत आंव, और अपनो नईं, परन्त बिलात जन कौ फायदा सोचत आंव, कि बे तरन तारन पाबें।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in