YouVersion Logo
Search Icon

- पैलो इतिहास 26

26
यहोवा परमेसुर के भवन के द्वारपाल
1फिन द्वारपालों के दल जे हते: कोरहियों में सें मशेलेम्‍याह, जौन कोरे कौ मोंड़ा और आसाप की संतानों में सें हतो। 2और मशेलेम्‍याह के मोंड़ा भए: मतलब ऊकौ जेठा जकर्याह, दूसरो यदीएल, तीसरो जबद्याह, चौथो यतीएल, 3पांचवो एलाम, छठवों यहोहानान, और सांतवो एल्‍यहोएनै। 4फिन ओबेदेदोम के भी मोंड़ा भए: ऊकौ जेठा शमायाह, दूसरो यहोजाबाद, तीसरो योआह, चौथो साकार, पांचवों नतनेल, 5छठवों अम्‍मीएल, सातवों इस्‍साकार और आठवों पुल्‍लतै; कायसे यहोवा परमेसुर ने ऊहों आसीस दई हती। 6ऊके मोंड़ा शमायाह के भी मोंड़ा पैदा भए, जौन सूरवीर और बली होबे के कारन अपने बाप के घराने पै राज करत हते। 7शमायाह के मोंड़ा जे हते: मतलब ओती, रपाएल, ओबेद, एलजाबाद, और ऊके भईया एलीहू और समक्‍याह बली मान्‍स हते। 8जे सबरे ओबेदेदोम की संतानों में सें हते, बे और उनके मोंड़ा और भईया ई सेवा के लाने बली और सूरमा हते, जे ओबेदेदोमी बासठ हते। 9मशेलेम्‍याह के मोंड़ा और भईया अठारह हते, जौन बली हते। 10फिन मरारी के बंस में सें होसा के मोंड़ा सोई हते, जैसे खास तौ शिम्री (जीहों जेठा नें होबे पै भी ऊके बाप ने खास ठैराओ।) 11दूसरो हिल्‍किय्‍याह, तीसरो तबल्‍याह और चौथो जर्कयाह हतो; होसा के सबरे मोंड़ा और भईया मिलाकें तेरह हते।
12द्वारपालों के दल इन खास मान्‍सन के हते, जे अपने भईयों के बिरोबर ही यहोवा परमेसुर के भवन में सेवा खुसामद करत हते। 13इनोंरन ने का छोटे, का बड़े, अपने अपने पितरों के घरानों के अनसार एक-एक फाटक के लाने चिट्ठिया डाली। 14पूरब कोद की चिट्ठिया शेलेम्‍याह के नाओं पै कड़ी। तब उनोंरन ने ऊके मोंड़ा जकर्याह के नाओं पै चिट्ठिया डाली (ऊ बुद्धिमान मंत्री हतो) और चिट्ठिया उत्तर कुदाऊं के लाने कड़ी। 15दक्‍खिन कुदाऊं के लाने ओबेदेदोम के नाओं पै चिट्ठिया कड़ी, और ऊके मोंड़ों के नाओं पै गोदाम के लाने कड़ी। 16फिन शुप्‍पीम और होसा के नाओं की चिट्ठिया पच्‍छिम कुदाऊं के लाने कड़ी, कि बे शल्‍लेकेत नाओं फाटक के लिगां चढ़ाई की गैल के आमूं सामूं रखनवारी करें। 17पूरब कुदाऊं तौ छै लेवीय हते, उत्तर कुदाऊं रोजीना चार, दक्‍खिन कुदाऊं रोजीना चार, और गोदाम के लिगां दो-दो ठैरे। 18पच्‍छिम कुदाऊं के आंगन पै ऊंची गैल के लिगां तौ चार और आंगन के लिगां दो रए। 19जे द्वारपालों के दल हते, जीमें कोरह और मरारी के बंस के में सें हते।
यहोवा परमेसुर के भवन के अन्‍य सेवा के काम
20फिन लेवियों में सें अहिय्‍याह यहोवा परमेसुर के भवन और पवित्तर करी भईं बस्‍तों, दोई के भण्‍डारों कौ अधकारी ठैराओ गओ। 21जे लादान के मोंड़ा हते, मतलब गेर्शोनियों के मोंड़ा जौन लादान के कुल के हते, मतलब लादान और गेशेर्नी के पितरों के घरानों के खास मान्‍स हते, जैसे यहोएली।
22यहोएली के मोंड़ा जे हते: मतलब जेताम और ऊकौ भईया योएल, जौन यहोवा परमेसुर के भवन के खजाने के अधकारी हते। 23अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों और उज्‍जीएलियों में सें, 24शबूएल जौन मूसा के मोंड़ा गेर्शोम के बंस कौ हतो, ऊ खजानों कौ खास परधान हतो। 25ऊके भईयों कौ लेखा जौ आय: एलीएजेर के कुल में ऊकौ मोंड़ा रहब्‍याह, रहब्‍याह कौ मोंड़ा यशायाह, यशायाह कौ मोंड़ा योराम, योराम कौ मोंड़ा जिक्री, और जिक्री कौ मोंड़ा शलोमोत हतो। 26जौई शलोमोत अपने भईयों समेंत उन सब पवित्तर करी भई बस्‍तों के भण्‍डारों कौ अधकारी हतो, जौन राजा दाऊद और पितरों के घरानों के खास खास मान्‍स और सहस्‍त्रपतियों और शतपतियों और खास सेनापतियों ने पवित्तर करी हतीं। 27जौन लड़ाई लूट में मिलत हती, ऊमें सें उनोंरन ने यहोवा परमेसुर कौ भवन पक्‍कौ करबे के लाने कछु पवित्तर करो। 28बल्‍कि जितेक शमूएल दरशी, कीश के मोंड़ा शाऊल, नेर के मोंड़ा अब्‍नेर, और सरूयाह के मोंड़ा योआब ने पवित्तर करो हतो, और जो कछु जीने पवित्तर कर रखो हतो, ऊ सबरो शलोमोत और ऊके भईयों के अधकार में हतो।
अन्‍य लेवियों की जिम्‍मेदारी
29यिसहारियों में सें कनन्याह और उनके मोंड़ा, इस्राएल के देस कौ काम मतलब सरदार और न्‍यायी कौ काम करबे के लाने धरे गए। 30हेब्रोनियों में सें हशब्‍याह और ऊके भईया जौन सत्रह सौ सूरमा हते, बे यहोवा परमेसुर कौ सबरो काम और राजा की सेवा के लाने यरदन के पच्‍छिम कुदाऊं रैबेवारे इस्राएलियन के अधकारी ठैरे। 31हेब्रोनियों में सें यरिय्‍याह खास हतो, मतलब हेब्रोनियों की पीढ़ी-पीढ़ी के पितरों के घरानों में सें दाऊद के राज के चालीसवें साल में बे ढूंढ़े गए, और उनमें सें कई सूरवीर गिलाद के याजेर में मिले। 32ऊके भईया जौन बीर हते, बाप-पितरों के घरानों के दो हजार सात सौ खास मान्‍स हते, इनहों दाऊद राजा ने यहोवा परमेसुर सें संबंधित और राजा सें संबंधित बिसयों में रूबेनियों, गादियों और मनश्‍शे के आधे गोत्र कौ अधकारी ठैराओ।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for - पैलो इतिहास 26