YouVersion Logo
Search Icon

- पैलो इतिहास 21

21
दाऊद द्वारा जनगणना कराबो
1शैतान ने इस्राएल के बिरूद्ध उठकें, दाऊद हों उकसाओ कि इस्राएलियन की गिनती करे। 2तब दाऊद ने योआब और परजा के हाकमों सें कई, “तुम जाकें बेशेर्बा सें दान लौ इस्राएलियन की गिनती करके मोए बताओ, कि मैं जानों कि बे कितेक आंय।” 3योआब ने कई, “यहोवा परमेसुर की परजा कितनी ही काय नें होए, ऊ उनहों सौ गुनो बढ़ा दैहै, परन्‍त हे मोरे पिरभु! हे राजा! का बे सबरे राजा के अधीन नईंयां? मोरो पिरभु ऐसी बात काय चाहत आय? ऊ इस्राएल पै दोस लगबे कौ कारन काय बने?” 4तौभी राजा कौ हुकम योआब पै भारी पड़ो। तब योआब बिदा होकें पूरे इस्राएल में घूमकें यरूशलेम हों लौट आओ। 5तब योआब ने दाऊद हों परजा की गिनती कौ जोड़ बताओ कि इस्राएल के सबरे तलवार चलाबेवारे मान्‍स ग्‍यारह लाख और यहूदा के चार लाख सत्तर हजार कड़े। 6परन्‍त इनमें योआब ने लेवियों और बिन्‍यामीनियों हों नईं गिनो, कायसे ऊ राजा के हुकम सें घृणा करत हतो।
7जा बात यहोवा परमेसुर हों बुरी लगी, ई लाने ऊने इस्राएल हों मारो। 8दाऊद ने यहोवा परमेसुर सें कई “जोैन काम मैंने करो, ऊ महापाप आय, परन्‍त अब अपने दास कौ अधरम दूर कर; मोए सें तौ बड़ी मूरखता भई आय।” 9तब यहोवा परमेसुर ने दाऊद के दर्शी गाद सें कई, 10“जाकें दाऊद सें कै यहोवा परमेसुर एैसो कैत आय कि मैं तोहों तीन बिपदा दिखात आंव, उनमें सें एक हों चुन ले कि मैं ऊहों तोपै डालों।” 11तब गाद ने दाऊद के लिगां जाकें ऊसें कई, “यहोवा परमेसुर एैसो कैत आय कि जीहों तें चाए ऊहों चुन ले: 12या तौ तीन साल कौ अकाल पड़े; या तीन मईना लौ तोरे बैरी तोहों नास करत रएं, और तोरे बैरियन की तलवार तोपै चलत रए; या तीन दिना लौ यहोवा परमेसुर की तलवार चले, मतलब मरी देस में फैले और यहोवा परमेसुर कौ दूत इस्राएल के देस में चारऊं कोद बिनास करत रए। अब सोच ले कि मैं अपने पठैबेवारे हों का कओं।” 13दाऊद ने गाद सें कई, “मैं बड़ी परेसानी में फंसो आओं; मैं यहोवा परमेसुर के हाथ में पड़ों, कायसे ऊकी दया बिलात बड़ी आय; परन्‍त मान्‍स के हाथ में मोहों नें पड़ने पड़े।”
14तब यहोवा परमेसुर ने इस्राएल में मरी फैलाई, और इस्राएल में सत्तर हजार मान्स मर गए। 15फिन यहोवा परमेसुर ने यरूशलेम हों नास करबे हों एक दूत पठैओ, और ऊ नास करबे पै हतो कि यहोवा परमेसुर दुख दैबे सें दुखी भओ, और नास करबेवारे दूत सें कई, “बस कर; अब अपनों हाथ खेंच ले।” ऊ बेरा यहोवा परमेसुर कौ दूत यबूसी ओर्नान के खलियान के लिगां ठांड़ो हतो। 16दाऊद ने आंखें उठाकें तको कि यहोवा परमेसुर कौ दूत हाथ में खीचीं भई और यरूशलेम के ऊपर बढ़ाई भई एक तलवार लएं आकास के मजारें ठांड़ो आय, तब दाऊद और पुरनिये टाट पैरें भए मों के बल गिरे। 17तब दाऊद ने यहोवा परमेसुर सें कई “जीने परजा की गिनती लैबे कौ हुकम दओ हतो, ऊ का मैं नईंयां? हओ, जीने पाप करो और बिलात बुराई करी आय, ऊ तौ मैंई आओं। परन्‍त इन गाड़र-छिरियों ने का करो आय? ई लाने हे मोरे यहोवा परमेसुर! तोरो हाथ मोरे बाप के घराने के बिरुद्ध होबै, परन्‍त तोरी परजा के बिरुद्ध नें होबै, कि बे मारे जाएं।”
18तब यहोवा परमेसुर के दूत ने गाद हों दाऊद सें ऐसो कैबे कौ हुकम दओ कि दाऊद चढ़कें यबूसी ओर्नान के खलियान में यहोवा परमेसुर की एक बेदी बनाए। 19गाद के ई बचन के अनसार जौन ऊने यहोवा परमेसुर के नाओं सें कओ हतो, दाऊद चढ़ गओ। 20तब ओर्नान ने पाछें मुड़कें दूत हों तको, और ऊके चारऊं मोंड़ा जौन ऊके संगै हते बे छिप गए; ओर्नान ऊ बेरा गेंहूं दांव रओ हतो। 21जब दाऊद ओर्नान के लिगां आओ, तब ओर्नान ने दाऊद हों तको और खलियान के बायरें जाकें धरती पै झुककें दाऊद हों दण्‍डवत करो। 22तब दाऊद ने ओर्नान सें कओ, “ई खलियान की जागां मोहों दै दे, कि मैं ईपै यहोवा परमेसुर की एक बेदी बनाओं, ऊकौ पूरो दाम लैकें ऊहों मोए दे कि जा बिपदा परजा पै सें कड़ जाए।” 23ओर्नान ने दाऊद सें कओ, “ईहों लै ले और मोरे राजा हों जो कछु भाए ऊ ओई करे; सुन, मैं तोहों होमबलि के लाने बैल और ईंधन के लाने दांवने के हथयार और अन्‍नबलि के लाने गेंहूं, जौ सब मैं देत आंव।” 24राजा दाऊद ने ओर्नान सें कई, “नईं, मैं ईकौ पूरो दाम दैकें ईहों मोल लैहों; जो तोरो आय, ऊहों मैं यहोवा परमेसुर के लाने नें लैहों, और नें सेंतमेंत की होमबलि चढ़ाहों।” 25तब दाऊद ने ऊ जागां के लाने ओर्नान हों छै सोै शेकेल (लगभग सात किलोग्राम) सोना तौल कें दओ। 26तब दाऊद ने उतै यहोवा परमेसुर की एक बेदी बनाई और होमबलि और मेलबलि चढ़ाकें यहोवा परमेसुर से बिन्‍तवाई करी, और ऊने होमबलि की बेदी पै सरग सें आगी गिराकें ऊकी सुन लई। 27तब यहोवा परमेसुर ने दूत हों हुकम दओ, और ऊने अपनी तलवार फिन म्‍यान में धर लई।
28जौ हेरकें कि यहोवा परमेसुर ने यबूसी ओर्नान के खलियान में मोरी बिन्‍तवाई सुन लई, दाऊद ने ओई बेरा उतै बलिदान करो। 29यहोवा परमेसुर के रैबे की जागां मूसा ने जंगल में बनाई हती, और होमबलि की बेदी, जे दोई ऊ बेरा गिबोन की ऊंची जागां पै हते। 30परन्‍त दाऊद यहोवा परमेसुर के लिगां गिबोन में ऊके सामूं नें जा पाओ, कायसे ऊ यहोवा परमेसुर के दूत की तलवार सें डर गओ हतो।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for - पैलो इतिहास 21