YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 134

134
स्तुति करने का आह्वान
यात्रा का गीत
1 हे यहोवा के सब सेवकों, सुनो,
तुम जो रात-रात को यहोवा के भवन में खड़े रहते हो#134:1 हे यहोवा के सब सेवकों, .... तुम जो रात-रात को .... भवन में खड़े रहते हो: मन्दिर में रात को या रात के एक पहर संगीत की सेवा के लिए गायक नियुक्त किए गए थे।,
यहोवा को धन्य कहो। (प्रका. 19:5)
2अपने हाथ पवित्रस्थान में उठाकर,
यहोवा को धन्य कहो।
3यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है,
वह सिय्योन से तुझे आशीष देवे।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 134