YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 133

133
परमेश्वर के लोगों की एकता
दाऊद की यात्रा का गीत
1देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है
कि भाई लोग आपस में मिले रहें!
2 यह तो उस उत्तम तेल के समान है,
जो हारून के सिर पर डाला गया था#133:2 यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था: जब हारून को पवित्र पद के लिए समर्पित किया गया था तब उसके सिर पर तेल डाला गया था। ,
और उसकी दाढ़ी से बहकर,
उसके वस्त्र की छोर तक पहुँच गया।
3वह हेर्मोन की उस ओस के समान है,
जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है!
यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 133