रूत 2:2-3, 23
रूत 2:2-3 HINOVBSI
मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, “मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्टि करे, उसके पीछे पीछे मैं सिला बीनती जाऊँ।”उसने कहा, “चली जा, बेटी।” इसलिये वह जाकर एक खेत में लवनेवालों के पीछे बीनने लगी, और जिस खेत मेंवह संयोग से गई थी वह एलीमेलेक के कुटुम्बी बोअज़ का था।
रूत 2:23 HINOVBSI
इसलिये रूत जौ और गेहूँ दोनों की कटनी के अन्त तक बीनने के लिये बोअज़ की दासियों के साथ साथ लगी रही; और अपनी सास के यहाँ रहती थी।





