YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 6

6
संकट के समय दया की प्रार्थना
प्रधान बजानेवाले के लिये : तारवाले बाजों के साथ। खर्ज की राग में,
दाऊद का भजन
1हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डाँट,
और न झुंझलाहट में मुझे ताड़ना दे।#भजन 38:1
2हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं
कुम्हला गया हूँ;
हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों
में बेचैनी है।
3मेरा प्राण भी बहुत खेदित है।
पर तू, हे यहोवा, कब तक?
4लौट आ, हे यहोवा, और मेरे प्राण बचा;
अपनी करुणा के निमित्त मेरा उद्धार कर।
5क्योंकि मृत्यु के बाद तेरा स्मरण नहीं होता;
अधोलोक में कौन तेरा धन्यवाद करेगा?
6मैं कराहते कराहते थक गया;
मैं अपनी खाट आँसुओं से भिगोता हूँ;
प्रति रात मेरा बिछौना भीगता है।
7मेरी आँखें शोक से बैठी जाती हैं, और मेरे सब
सतानेवालों के कारण वे धुँधला गई हैं।
8हे सब अनर्थकारियो, मेरे पास से दूर हो;#मत्ती 7:23; लूका 13:27
क्योंकि यहोवा ने मेरे रोने का शब्द
सुन लिया है।
9यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है;
यहोवा मेरी प्रार्थना को ग्रहण भी करेगा।
10मेरे सब शत्रु लज्जित होंगे और बहुत
ही घबराएँगे;
वे लौट जाएँगे, और एकाएक लज्जित होंगे।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 6