YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 5

5
सुरक्षा के लिये प्रार्थना
प्रधान बजानेवालों के लिये : बाँसुलियों के साथ
दाऊद का भजन
1हे यहोवा, मेरे वचनों पर कान लगा;
मेरे कराहने की ओर ध्यान लगा।
2हे मेरे राजा, हे मेरे परमेश्‍वर, मेरी दोहाई
पर ध्यान दे,
क्योंकि मैं तुझी से प्रार्थना करता हूँ।
3हे यहोवा, भोर को मेरी वाणी तुझे सुनाई देगी,
मैं भोर को प्रार्थना करके तेरी बाट जोहूँगा।
4क्योंकि तू ऐसा ईश्‍वर नहीं जो दुष्‍टता से
प्रसन्न हो;
बुराई तेरे साथ नहीं रह सकती।
5घमंडी तेरे सम्मुख खड़े होने न पाएँगे;
तुझे सब अनर्थकारियों से घृणा है।
6तू उनको जो झूठ बोलते हैं नष्‍ट करेगा;
यहोवा तो हत्यारे और छली मनुष्य से
घृणा करता है।
7परन्तु मैं तो तेरी अपार करुणा के कारण
तेरे भवन में आऊँगा,
मैं तेरा भय मानकर तेरे पवित्र मन्दिर की ओर
दण्डवत् करूँगा।
8हे यहोवा, मेरे शत्रुओं के कारण अपने धर्म के
मार्ग में मेरी अगुआई कर;
मेरे आगे आगे अपने सीधे मार्ग को दिखा।
9क्योंकि उनके मुँह में कोई सच्‍चाई नहीं;
उनके मन में निरी दुष्‍टता है।
उनका गला खुली हुई क़ब्र है,
वे अपनी जीभ से चिकनी चुपड़ी बातें
करते हैं।#रोम 3:13
10हे परमेश्‍वर, तू उनको दोषी ठहरा;
वे अपनी ही युक्‍तियों से आप ही गिर
जाएँ;
उनको उनके अपराधों की अधिकाई के कारण
निकाल बाहर कर,
क्योंकि उन्होंने तुझ से बलवा किया है।
11परन्तु जितने तुझ पर भरोसा रखते हैं वे सब
आनन्द करें,
वे सर्वदा ऊँचे स्वर से गाते रहें; क्योंकि तू
उनकी रक्षा करता है,
और जो तेरे नाम के प्रेमी हैं तुझ में
प्रफुल्‍लित हों।
12क्योंकि तू धर्मी को आशीष देगा;
हे यहोवा, तू उसको अपने अनुग्रहरूपी
ढाल से घेरे रहेगा।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 5