YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 23

23
यहोवा मेरा चरवाहा
दाऊद का भजन
1यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ
घटी न होगी।
2वह मुझे हरी हरी चराइयों में बैठाता है;
वह मुझे सुखदाई जल के झरने के पास
ले चलता है;#प्रका 7:17
3वह मेरे जी में जी ले आता है।
धर्म के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त
मेरी अगुवाई करता है।
4चाहे मैं घोर अन्धकार से भरी हुई तराई में
होकर चलूँ,
तौभी हानि से न डरूँगा; क्योंकि तू मेरे साथ
रहता है;
तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति
मिलती है।
5तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज़
बिछाता है;
तू ने मेरे सिर पर तेल मला है,
मेरा कटोरा उमड़ रहा है।
6निश्‍चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे
साथ साथ बनी रहेंगी;
और मैं यहोवा के धाम में सर्वदा वास करूँगा।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in