YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 126

126
छुटकारे के लिये प्रार्थना
यात्रा का गीत
1जब यहोवा सिय्योन लौटनेवालों को
लौटा ले आया,
तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए।
2तब हम आनन्द से हँसने
और जयजयकार करने लगे#126:2 मूल में, हमारा मुँह हँसी से और हमारी जीभ ऊँचे स्वर के गीत से भर गई ;
तब जाति जाति के बीच में कहा जाता था,
“यहोवा ने इनके साथ बड़े बड़े काम
किए हैं।”
3यहोवा ने हमारे साथ बड़े बड़े काम किए हैं;
और इससे हम आनन्दित हैं।
4हे यहोवा, दक्खिन देश के नालों के समान,
हमारे बन्दियों#126:4 मूल में, हमारी बँधुआई को लौटा ले आ।
5जो आँसू बहाते हुए बोते हैं,
वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे।
6चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ
चला जाए,
परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार
करता हुआ निश्‍चय लौट आएगा।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 126