YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 124

124
परमेश्‍वर अपने लोगों का रक्षक
यात्रा का गीत : दाऊद का
1इस्राएल यह कहे,
कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता
जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
3तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते,
जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
4हम उसी समय जल में डूब जाते
और धारा में बह जाते#124:4 मूल में, नदी हमारे प्राण के ऊपर से जाती ;
5उमड़ते#124:5 मूल में, अभिमानी जल में हम उसी समय ही
बह जाते।
6धन्य है यहोवा,
जिसने हम को उनके दाँतों तले
जाने न दिया!
7हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के
जाल से छूट गया;
जाल फट गया, हम बच निकले!
8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है,
हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 124