YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 122

122
यरूशलेम की शान्ति के लिये प्रार्थना
यात्रा का गीत : दाऊद का
1जब लोगों ने मुझ से कहा,
“आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,”
तब मैं आनन्दित हुआ।
2हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर,
हम खड़े हो गए हैं!
3हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है,
जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।
4वहाँ याह के गोत्र गोत्र के लोग
यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को
जाते हैं;
यह इस्राएल के लिये साक्षी है।
5वहाँ तो न्याय के सिंहासन,
दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।
6यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो,
तेरे प्रेमी कुशल से रहें!
7तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति,
और तेरे महलों में कुशल होवे!
8अपने भाइयों और संगियों के निमित्त,
मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!
9अपने परमेश्‍वर यहोवा के भवन के निमित्त,
मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 122