YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 121

121
परमेश्‍वर हमारा रक्षक
यात्रा का गीत
1मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर लगाऊँगा#121:1 मूल में, उठाऊँगा
मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?
2मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है,
जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
3वह तेरे पाँव को टलने न देगा,
तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।
4सुन, इस्राएल का रक्षक,
न ऊँघेगा और न सोएगा।
5यहोवा तेरा रक्षक है;
यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।
6न तो दिन को धूप से,
और न रात को चाँदनी से तेरी
कुछ हानि होगी।
7यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा;
वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
8यहोवा तेरे आने जाने में
तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक
करता रहेगा।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in