YouVersion Logo
Search Icon

जकर्याह 13

13
1‘उस दिन दाऊद के वंशजों तथा यरूशलेम के निवासियों को उनके पाप तथा अशुद्धता से धोने के लिए एक झरना फूटेगा।’#यश 1:16-17; यहेज 47:1; 36:25; यो 7:38; 19:34
2स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘उस दिन मैं देश से मूर्तियों के नाम भी मिटा दूंगा, और लोग उनके नाम भूल जाएंगे। मैं देश से नबियों और अशुद्ध आत्‍मा को भी निकाल दूंगा। 3यदि फिर कोई व्यक्‍ति नबी के रूप में उदित होगा तो उसको जन्‍म देनेवाले माता-पिता उससे यह कहेंगे : “तू जीवित नहीं रहेगा; क्‍योंकि तू प्रभु के नाम में झूठी नबूवत करता है।” अत: जब वह नबूवत करेगा तब उसे जन्‍म देनेवाले माता-पिता ही उसको बेधेंगे। 4उस दिन सब नबी नबूवत करने पर अपने-अपने दर्शन के लिए लज्‍जित होंगे। नबी धोखा देने के लिए कम्‍बल का वस्‍त्र नहीं पहिनेगा।#2 रा 1:8 5परन्‍तु वह यह कहेगा, “मैं नबी नहीं हूं, बल्‍कि मैं तो किसान हूँ। बचपन से ही यह जमीन मेरे अधिकार में है।” 6जब कोई व्यक्‍ति उससे यह पूछेगा, “तुम्‍हारे शरीर पर ये घाव कैसे हुए?” वह उससे यह कहेगा, “अपने प्रियजनों के घर पर मुझे ये घाव लगे हैं!” #1 रा 18:28; यो 20:27
आलसी चरवाहे का वध
7‘ओ मेरी तलवार, जाग!
मेरे चरवाहे पर,
मेरे समीप खड़े हुए व्यक्‍ति पर प्रहार कर!’
स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यों कहा है:
‘चरवाहे पर प्रहार कर,
जिससे भेड़ें तितर-बितर हो जाएं।
मैं भेड़ों के बच्‍चों पर हाथ उठाऊंगा।’#यहेज 5:1-4; मक 14:27
8प्रभु का यह कथन है : ‘समस्‍त देश में
दो तिहाई आबादी मर-कट जाएगी,
केवल एक तिहाई जीवित रहेगी।
9जैसे भट्ठी में चांदी शुद्ध की जाती है,
वैसे ही मैं इस एक तिहाई आबादी को
आग में झोंक कर उसे शुद्ध करूंगा।
जैसे सोना परखा जाता है
वैसे ही मैं उनको परखूंगा।
वे मेरे नाम की दुहाई देंगे,
और मैं उनको उत्तर दूंगा।
मैं यह कहूंगा, “ये मेरे निज लोग हैं” ,
और वे यह कहेंगे, “प्रभु ही हमारा परमेश्‍वर है।” ’#यश 48:10; 1 पत 1:6-7; यिर 31:31

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in