Bible App logo
Search Icon

भजन संहिता 99

99
इस्राएल के प्रति प्रभु का निष्‍कपट व्‍यवहार
1प्रभु राज्‍य करता है;
जातियां कांप उठें!
वह करूबों पर सवार है;
पृथ्‍वी डोल उठे!#नि 25:22
2प्रभु सियोन में महान है;
वह समस्‍त जातियों पर उन्नत है।
3लोग प्रभु के महान् और भयप्रद नाम का
गुणगान करें;
वह पवित्र है!#यश 6:3
4हे शक्‍तिमान न्‍यायप्रिय राजा,
तूने ही निष्‍पक्षता की स्‍थापना की है;
तूने इस्राएल में न्‍याय और धार्मिकता का
व्‍यवहार किया है।
5हमारे प्रभु परमेश्‍वर का गुणगान करो;
उसके चरणों की चौकी के सम्‍मुख
वन्‍दना करो।
वह पवित्र है!
6मूसा और हारून प्रभु के पुरोहित थे;
प्रभु के नाम को पुकारने वालों में शमूएल थे;
उन्‍होंने प्रभु को पुकारा, और प्रभु ने उन्‍हें
उत्तर दिया था।
7मेघ-स्‍तम्‍भ में से वह उनसे वार्तालाप करता था।
उन लोगों ने प्रभु कि सािक्षयों,
और उन संविधियों का पालन किया था,
जिन्‍हें प्रभु ने उन्‍हें दिया था।#नि 33:9
8हे प्रभु, हमारे परमेश्‍वर,
तू उन्‍हें उत्तर देता था;
तू उनके लिए क्षमाशील परमेश्‍वर था,
पर तू उनके बुरे कामों का प्रतिशोधी भी था!
9हमारे प्रभु परमेश्‍वर का गुणगान करो;
उसके पवित्र पर्वत पर जाकर
प्रभु की वन्‍दना करो।
क्‍योंकि प्रभु, हमारा परमेश्‍वर पवित्र है।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Video for भजन संहिता 99