Bible App logo
Search Icon

भजन संहिता 87

87
यरूशलेम नगर में निवास करनेवालों का विशेषाधिकार
कोरह वंशियों का एक भजन। एक गीत।
1यरूशलेम नगर की नींव
पवित्र पर्वत पर रखी गई है;
2प्रभु इस्राएल के समस्‍त निवास-स्‍थानों से
अधिक
सियोन के द्वारों से प्रेम करता है।
3ओ परमेश्‍वर के नगर,
तेरे विषय में प्रभु ने
ये महिमायुक्‍त बातें कहीं हैं:#भज 46:4
सेलाह
4“जो राष्‍ट्र मुझे जानते हैं, मैं उनमें मिस्र और
बेबीलोन का उल्‍लेख करता हूं;
पलिश्‍ती और इथियोपिया और सोर को भी
देखो-
उनके संबंध में कहा जाता है:
‘यह वहां उत्‍पन्न हुआ था।’
5किन्‍तु सियोन के विषय में कहा जाएगा:
‘यह अथवा वह, उसमें उत्‍पन्न हुआ था।’
स्‍वयं सर्वोच्‍च प्रभु नगर को सुरक्षित रखेगा।” #भज 48:8; गल 4:26
6प्रभु जातियों के विषय में पुस्‍तक में लिखेगा,
‘यह वहीं उत्‍पन्न हुआ था।’ #यश 4:3; यहेज 13:9
सेलाह
7गायक और नर्तक दोनों यह कहते हैं,
‘मेरे समस्‍त प्रेरणा-स्रोत तुझमें हैं।’

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Video for भजन संहिता 87