YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 54

54
शत्रुओं से रक्षा के लिए प्रार्थना#1 शम 26:1
मुख्‍यवादक के लिए। तांतयुक्‍त वाद्य-यन्‍त्रों के साथ। दाऊद का मसकील। जब जीपियों ने आकर शाऊल से कहा, “दाऊद हमारे पास छिपा है।”
1हे परमेश्‍वर, अपने नाम के द्वारा मुझे
बचा;
तू अपने बल से मुझे निर्दोष सिद्ध कर।
2हे परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना सुन;
मेरे मुंह के शब्‍दों पर ध्‍यान दे।
3विदेशी मेरे विरुद्ध खड़े हुए हैं;
आतंकवादी मेरे प्राण के पीछे पड़े हैं;
वे परमेश्‍वर को अपने सम्‍मुख नहीं रखते हैं।#1 शम 23:19
सेलाह
4देखो, परमेश्‍वर मेरा सहायक है;
स्‍वामी मेरे प्राण का आधार है।
5वह मेरे शत्रुओं का प्रतिकार बुराई से करेगा;
प्रभु, तू अपनी सच्‍चाई से उनको नष्‍ट कर दे!
6मैं तुझ को स्‍वेच्‍छा से बलि चढ़ाऊंगा;
प्रभु, मैं तेरे नाम की सराहना करूंगा−
क्‍योंकि वह उत्तम है।
7तूने प्रत्‍येक संकट से मुझे मुक्‍त किया,
और मैं ने अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण
दृष्‍टि डाली।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 54