YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 4

4
संध्‍या की प्रार्थना : परमेश्‍वर पर भरोसा करो
मुख्‍य वादक के लिए : तांतयुक्‍त वाद्य-यन्‍त्रों के साथ। दाऊद का भजन
1हे मेरे संरक्षक परमेश्‍वर! मेरी पुकार का
मुझे उत्तर दे!
जब मैं संकट में था, तब तूने मेरी सहायता
की।
अब मुझ पर अनुग्रह कर
और मेरी प्रार्थना सुन।
2ओ मानव! कब तक तुम मेरे गौरव को
अपमानित करते रहोगे?
तुम कब तक निरर्थक बातों की अभिलाषा,
और असत्‍य की खोज करते रहोगे?
सेलाह
3जान लो कि प्रभु अपने भक्‍त के लिए
अद्भुत कार्य करता है:#4:3 अथवा, प्रभु ने भक्‍त को अपने लिए पृथक कर रखा है।
जब मैं प्रभु को पुकारता हूँ, तब वह
निस्‍सन्‍देह सुनता है।
4कांपते रहो और पाप मत करो:#4:4 पाठांतर ‘क्रोध तो करो, पर पाप मत करो।’
शैया पर लेटकर हृदय में विचार करो, और
शांत हो।#इफ 4:26
सेलाह
5विधि-सम्‍मत बलि चढ़ाओ,
और प्रभु पर भरोसा करो।
6अनेक मनुष्‍य यह कहते हैं,
“काश! हम भलाई को देख पाते।
प्रभु, अपने मुख की ज्‍योति हम पर प्रकाशित
कर!” #गण 6:26
7तूने मेरे हृदय को उससे कहीं अधिक आनन्‍द
प्रदान किया है,
जो उन्‍हें अंगूर और अन्न की प्रचुरता के समय
होता है।
8मैं शांतिपूर्वक लेटता, और सकुशल सोता हूँ;
क्‍योंकि प्रभु, तू ही मुझे सुरक्षित रखता है।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in