YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 29

29
आंधी में प्रभु की आवाज
दाऊद का भजन।
1ओ परमेश्‍वर के दूतो#29:1 शब्‍दश:, ‘ईश्‍वर के पुत्रो’
प्रभु के गुणों को स्‍वीकार करो;
तुम प्रभु की महिमा और शक्‍ति को
स्‍वीकार करो।#भज 96:7-9
2तुम प्रभु के नाम की महिमा को स्‍वीकार करो;
पवित्रता से सजकर#29:2 अथवा ‘पवित्र परमेश्‍वर के दर्शन के लिए’ अथवा ‘पवित्र परिधान पहिनकर’ प्रभु की आराधना करो।
3प्रभु की वाणी सागरों पर है;
महिमायुक्‍त परमेश्‍वर गरजन करता है;
प्रभु महासागरों पर है।#अय्‍य 37:4-5
4प्रभु की वाणी शक्‍तिशाली है;
प्रभु की वाणी तेजस्‍वी है।
5प्रभु की वाणी देवदार के वृक्षों को उखाड़
फेंकती है;
प्रभु लबानोन के देवदारों को नष्‍ट करता है।
6वह लबानोन को बछड़े के समान
और हेर्मोन#29:6 मूल में ‘सिर्योन’ पर्वत को सांड़ जैसा कुदाता है।
7प्रभु की वाणी अग्‍नि-ज्‍वाला उगलती है।
8प्रभु की वाणी निर्जन प्रदेश को
प्रकंपित करती है;
प्रभु कादेश निर्जन प्रदेश को कंपित करता है।
9प्रभु की वाणी बांज वृक्षों को झकझोरती है;#29:9 अथवा “प्रभु की वाणी से हरिणियों का गर्भपात हो जाता है”
और वन के वृक्षों को झाड़ देती है;
तब उसके भवन में सब पुकार उठते हैं,
“प्रभु की महिमा हो!”
10प्रभु जल-प्रवाह पर विराजमान है;
राजाधिराज प्रभु युग-युगांत
सिंहासनारूढ़ है।
11प्रभु अपनी प्रजा को शक्‍ति प्रदान करे;
प्रभु अपनी प्रजा को शान्‍ति का वरदान दे।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 29