YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 20

20
विजय के लिए प्रार्थना
मुख्‍यवादक के लिए। दाऊद का भजन।
1संकट के दिन प्रभु तुझे उत्तर दे!
इस्राएल का परमेश्‍वर स्‍वयं#20:1 अक्षरश: ‘याकूब के परमेश्‍वर का नाम’ तेरी रक्षा
करे!
2वह अपने पवित्र स्‍थान से तेरी सहायता करे!
वह सियोन पर्वत से तुझे सहारा दे।
3वह तेरी समस्‍त भेंटों को स्‍मरण करे;
वह तेरी अग्‍निबलि को ग्रहण करे। सेलाह
4वह तेरी मनोकामनाएँ पूर्ण करे;
वह तेरी समस्‍त योजनाएँ सफल करे।
5हम तेरी विजय पर जयजयकार करें;
हम अपने परमेश्‍वर के नाम से ध्‍वजा
फहराएँ।
प्रभु तेरे समस्‍त निवेदन स्‍वीकार करे!
6अब मैं जान गया कि प्रभु अपने
अभिषिक्‍त राजा की सहायता करेगा;
अपने भुजबल से अर्जित महान् विजयों के
रूप में,
वह उसे अपने पवित्र स्‍वर्ग से उत्तर देगा।
7कुछ लोग रथों पर, कुछ लोग अश्वों पर
अहंकार करते हैं;
परन्‍तु हमें अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम पर
गर्व है।
8वे घुटने टेकेंगे और उनका पतन होगा;
किन्‍तु हम उठेंगे, और सीधे खड़े हो जाएँगे।
9हे प्रभु, राजा को विजय प्रदान कर;
जब हम तुझे पुकारें तब तू हमें उत्तर दे।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 20