YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 150

150
प्रभु की स्‍तुति करो
1प्रभु की स्‍तुति करो!
उसके पवित्र स्‍थान में
परमेश्‍वर की स्‍तुति करो।
आकाश के मेहराब में
उसके सामर्थ्य की स्‍तुति करो।
2उसके महान कार्यों के लिए
उसकी स्‍तुति करो।
उसकी अपार महानता के अनुरूप
उसकी स्‍तुति करो!
3नरसिंगे की गूंज पर
उसकी स्‍तुति करो!
सारंगी और सितार पर
उसकी स्‍तुति करो!
4डफ और नृत्‍य से
उसकी स्‍तुति करो।
वीणा और बांसुरी से
उसकी स्‍तुति करो।
5झांझों की ध्‍वनि पर
उसकी स्‍तुति करो।
उच्‍च स्‍वर की झांझ से।
उसकी स्‍तुति करो!
6समस्‍त प्राणी प्रभु की स्‍तुति करें!
प्रभु की स्‍तुति करो!#प्रक 5:13

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 150