YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 15

15
परमेश्‍वर के पर्वत के निवासी
दाऊद का भजन
1प्रभु, तेरे शिविर में कौन ठहर सकता
है?
तेरे पवित्र पर्वत पर कौन निवास कर सकता
है?#भज 24:3-5; यश 33:14-16
2वह मनुष्‍य जिसका आचरण निर्दोष है,
जो सत्‍कर्म करता है,
जो हृदय से सच बोलता है;
3जो अपने मुंह से पर-निन्‍दा नहीं करता,
जो अपने साथी के साथ बुराई नहीं करता,
जो अपने पड़ोसी के विषय में अपवाद नहीं
फैलाता है;
4जिसकी दृष्‍टि में अधार्मिक मनुष्‍य तुच्‍छ है,
पर जो प्रभु के भक्‍तों का आदर करता है,
जो हानि उठाकर भी अपने वचन से नहीं
फिरता,
5जो अपना धन ब्‍याज पर नहीं देता,
जो निर्दोष मनुष्‍य के विरुद्ध घूस नहीं
लेता।
ये कार्य करने वाला मनुष्‍य सदा अटल रहेगा।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 15