YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 13

13
विपत्ति में सहायता के लिए प्रार्थना
मुख्‍यवादक के लिए। दाऊद का भजन।
1कब तक, प्रभु? क्‍या तू मुझे सदा भूला
रहेगा?
कब तक तू अपना मुख मुझसे छिपाए रखेगा?
2कब तक मैं अपने को समझता रहूँगा?
मेरे हृदय में दिन भर वेदना होती है,
कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल होता रहेगा?
3हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, मुझ पर दया-दृष्‍टि कर,
और मुझे उत्तर दे।
मेरी आंखें आलोकित कर, जिससे मैं मृत्‍यु
की नींद न सोऊं।
4ऐसा न हो कि मेरा शत्रु यह कहे, “मैं उस
पर प्रबल हुआ।”
ऐसा न हो कि मेरे बैरी आनन्‍दित हों, कि मैं
उखड़ गया।
5मैंने तेरी करुणा पर भरोसा किया है,
मेरा हृदय तेरे उद्धार से आनन्‍द-मग्‍न होगा।
6मैं प्रभु का स्‍तुतिगान करूंगा,
क्‍योंकि उसने मुझ पर उपकार किया है।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 13