Bible App logo
Search Icon

भजन संहिता 124

124
शत्रुओं से छुटकारा पाने पर स्‍तुति करना
यात्रा गीत। दाऊद का।
1इस्राएली राष्‍ट्र यह कहे:
‘यदि प्रभु हमारे पक्ष में न होता,
2यदि प्रभु हमारे पक्ष में न होता,
जब शत्रु हमारे विरुद्ध खड़े हुए थे,
3जब उनका क्रोध हमारे प्रति भड़का था,
तब उन्‍होंने जीवित ही हमें निगल लिया
होता।
4बाढ़ हमें बहा ले गयी होती,
और जल-धाराओं ने हमें डुबा दिया होता,
5और उफनता जल
हमारे गले तक चढ़ आता।’
6प्रभु धन्‍य है!
उसने हमें शत्रुओं का शिकार
बनने नहीं दिया!
7बहेलियों के जाल से छूटे पक्षी के सदृश
हमारे प्राण बच गए;
उनका जाल फट गया; और हम मुक्‍त हो गए!
8हमारी सहायता प्रभु के नाम में है;
वह आकाश और पृथ्‍वी का सृजक है।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 124