Bible App logo
Search Icon

जन-गणना 12

12
मिर्याम#12:0 अथवा “मरियम” और हारून का विद्रोह करना
1मूसा ने कूशी#12:1 अथवा ‘इथियोपिआई’ जाति की एक स्‍त्री से विवाह किया। अत: मिर्याम और हारून उस कूशी जाति की स्‍त्री के कारण, जिससे मूसा ने विवाह किया था, मूसा के विरोध में बोलने लगे। 2उन्‍होंने कहा, ‘क्‍या प्रभु केवल मूसा के द्वारा ही बोला? क्‍या वह हमारे द्वारा भी नहीं बोला?’ प्रभु ने यह सुना।#नि 25:20 3पृथ्‍वी पर रहने वाले सब मनुष्‍यों में मूसा सर्वाधिक विनम्र थे।#नि 3:11; 4:10; मत 5:5; 1 तिम 1:15; प्रव 45:5 4प्रभु ने अचानक मूसा, हारून और मिर्याम से कहा, ‘तुम तीनों मिलन-शिविर के पास आओ।’ वे तीनों पास आए। 5तब प्रभु मेघ-स्‍तम्‍भ में उतरा और तम्‍बू के द्वार पर खड़ा हो गया। उसने हारून और मिर्याम को बुलाया। वे दोनों उसके पास आए। 6प्रभु ने कहा, ‘मेरे वचन सुनो : यदि तुम्‍हारे मध्‍य कोई नबी है, तो मैं-प्रभु दर्शन के माध्‍यम से उस पर स्‍वयं को प्रकट करता हूं, मैं स्‍वप्‍न में उससे वार्तालाप करता हूं। 7किन्‍तु मेरे सेवक मूसा के साथ ऐसा नहीं होता। वह मेरे सम्‍पूर्ण परिवार में#12:7 अथवा ‘परिवार पर नियुक्‍त होकर’। विश्‍वासयोग्‍य है।#इब्र 3:2 8मैं उससे पहेलियों में नहीं, वरन् स्‍पष्‍ट शब्‍दों में आमने-सामने बात करता हूं। वह मेरा, अपने प्रभु का, स्‍वरूप निहारता है। तब तुम मेरे सेवक मूसा के विरोध में बोलते समय क्‍यों नहीं डरे?’#नि 33:11; व्‍य 34:10; 1 कुर 13:10; 1 कुर 13:12
9हारून और मिर्याम के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा। प्रभु चला गया। 10जब मेघ तम्‍बू के ऊपर से हट गया, तब मिर्याम कोढ़#12:10 श्‍वेत दाग अथवा कोई चर्मरोग। से बर्फ के समान सफेद हो गई! हारून ने मिर्याम की ओर दृष्‍टि की तो देखा कि वह कोढ़िन हो गई है।#व्‍य 24:9; 2 इत 26:19 11हारून ने मूसा से कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी! हमारे मूर्खतापूर्ण कार्य के लिए, हमारे पाप के लिए हमें दण्‍डित मत कीजिए#12:11 मूल में, “हम पर पाप मत डालिए।” ! 12कृपया, मिर्याम को उस मृतजात शिशु के समान न होने दीजिए जिसका आधा शरीर गला हुआ होता है, जब वह अपनी मां के पेट से बाहर आता है।’ 13तब मूसा ने प्रभु की दुहाई दी, ‘हे परमेश्‍वर, कृपाकर मिर्याम को शुद्ध कर दे।’ 14प्रभु ने मूसा से कहा, ‘यदि उसके पिता ने उसके मुख पर थूक दिया हो, तो क्‍या उसको सात दिन तक अपना मुंह नहीं छिपाना चाहिए? वह सात दिन तक पड़ाव के बाहर बन्‍द रहेगी। उसके बाद वह पड़ाव के भीतर आ सकेगी।’#गण 5:2-3 15अत: मिर्याम सात दिन तक पड़ाव के बाहर बन्‍द रही। जब तक वह पड़ाव के भीतर पुन: न आ गई तब तक लोगों ने प्रस्‍थान नहीं किया। 16उसके पश्‍चात् लोगों ने हसेरोत से प्रस्‍थान किया और पारन के निर्जन प्रदेश में पड़ाव डाला।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in