YouVersion Logo
Search Icon

यशायाह 62

62
ज़ियोन का नया नाम
1ज़ियोन के हित में मैं चुप न रहूंगा,
येरूशलेम के कल्याण के लिए मैं शांत न रहूंगा,
जब तक कि उनकी धार्मिकता भोर के समान,
और उनका उद्धार जलते हुए पीतल के समान दिखाई न दे.
2तब गैर-यहूदी जनसमुदाय,
आपकी न्याय स्थापना और सब राजा आपकी महिमा देखेंगे;
और आपका एक नया नाम रखा जाएगा
जो यहोवाह के मुंह से निकलेगा.
3आप यहोवाह के हाथों में एक सुंदर मुकुट,
तथा परमेश्वर की हथेली में राज मुकुट ठहरेंगे.
4इसके बाद आपकी पहचान त्यागी हुई के रूप में न होगी,
न ही आपका देश उजड़ा हुआ कहलाएगा.
परंतु आप हेप्सीबा#62:4 हेप्सीबा अर्थात्, मेरी खुशी उसमें है.,
और आपकी भूमि ब्यूला#62:4 ब्यूला अर्थात्, विवाहिता कहलाएगी;
क्योंकि यहोवाह आपसे प्रसन्‍न हैं,
और आपकी भूमि अच्छी उपज उपजाएगी.
5जिस प्रकार एक युवा कुंवारी कन्या से विवाह करते हैं,
उसी प्रकार आपके निर्माण-कर्ता पुनः आपसे विवाह करेंगे;
जिस प्रकार वर के आनंद का विषय होती है वधू,
उसी प्रकार आपके परमेश्वर आपके कारण आनंदित होंगे.
6हे येरूशलेम, मैंने आपकी शहरपनाह पर स्वर्गदूत बिठाए हैं;
सारी रात और दिन वे चुप न रहेंगे.
हे यहोवाह को स्मरण करनेवालो, चुप न रहिये.
7आप लोग यहोवाह को चैन मत दीजिएगा जब तक वे येरूशलेम
को स्थिर करके उसे पृथ्वी की प्रशंसा पात्र न बना दें!
8यहोवाह ने अपने दाएं हाथ:
“तथा बलवंत हाथ की शपथ ली है:
निश्चय अब मैं कभी भी आपकी उपज को
आपके शत्रुओं का भोजन न होने दूंगा,
न ही मैं आपकी मेहनत से लगाये दाखरस को
परदेशियों को खाने दूंगा;
9किंतु वे जो इसे जमा करेंगे
वे इसे खाकर यहोवाह की स्तुति करेंगे,
और जिन्होंने दाखमधु भंडार में रखा हो
वे ही उसके पवित्र निवास के आंगनों में पीने पाएंगे.”
10सब फाटकों से होकर निकलिए!
लोगों के लिए मार्ग सीधा करिये.
राजमार्ग को बनाइए!
सभी पत्थर मार्ग से हटाकर.
लोगों के लिए झंडा ऊंचा करिये.
11देखिये, यहोवाह ने पृथ्वी की छोर तक
इस आज्ञा का प्रचार किया है:
“ज़ियोन की बेटी से कहिये,
‘देखिये, आपके उद्धारकर्ता आए हैं!
और मजदूरी उनके पास है,
तथा वह उनका प्रतिफल उन्हें देंगे.’ ”
12वे उन्हें पवित्र प्रजा,
और यहोवाह के छुड़ाए हुए कहेंगे,
और आपका नाम गृहण की हुई,
अर्थात् न त्यागी गई नगरी पड़ेगा.

Currently Selected:

यशायाह 62: HCV

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in