इब्री 4
4
परमेश्वर की प्रजा के लिए शब्बाथ-विश्राम
1इसलिये, हम इस विषय में विशेष सावधान रहें कि जब तक उनके विश्राम में प्रवेश की प्रतिज्ञा मान्य है, आप में से कोई भी उसमें प्रवेश से चूक न जाएं. 2हमें भी सुसमाचार उसी प्रकार सुनाया गया था जैसे उन्हें, किंतु सुना हुआ वह सुसमाचार उनके लिए लाभप्रद सिद्ध नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने इसे विश्वास से ग्रहण नहीं किया था. 3हमने, जिन्होंने विश्वास किया, उस विश्राम में प्रवेश पाया, ठीक जैसा उनका कहना था,
“जैसे मैंने अपने क्रोध में शपथ खाई,
‘वे मेरे विश्राम में प्रवेश कभी न पाएंगे.’ ”#4:3 स्तोत्र 95:11
यद्यपि उनके काम सृष्टि के प्रारंभ से ही पूरे हो चुके थे. 4उन्होंने सातवें दिन के संबंध में किसी स्थान पर इस प्रकार वर्णन किया था: “तब सातवें दिन परमेश्वर ने अपने सभी कामों से विश्राम किया.”#4:4 उत्प 2:2 5एक बार फिर इसी भाग में, “वे मेरे विश्राम में प्रवेश कभी न करेंगे.”#4:5 स्तोत्र 95:11
6इसलिये कि कुछ के लिए यह प्रवेश अब भी खुला आमंत्रण है तथा उनके लिए भी, जिन्हें इसके पूर्व सुसमाचार सुनाया तो गया किंतु वे अपनी अनाज्ञाकारिता के कारण प्रवेश न कर पाए, 7परमेश्वर ने एक दिन दोबारा तय किया, “आज.” इसी दिन के विषय में एक लंबे समय के बाद उन्होंने दाविद के मुख से यह कहा था, ठीक जैसा कि पहले ही उद्धृत किया गया है:
“यदि आज आप लोग उनकी आवाज़ सुनें
तो अपने हृदय कठोर न कर लें.”#4:7 स्तोत्र 95:7, 8
8यदि उन्हें यहोशू द्वारा विश्राम प्रदान किया गया होता तो परमेश्वर इसके बाद एक अन्य दिन का वर्णन न करते. 9इसलिये परमेश्वर की प्रजा के लिए अब भी एक शब्बाथ का विश्राम तय है; 10क्योंकि वह, जो परमेश्वर के विश्राम में प्रवेश करते हैं, अपने कामों से भी विश्राम करते हैं, जिस प्रकार स्वयं परमेश्वर ने विश्राम किया था. 11इसलिये हम उस विश्राम में प्रवेश का पूरे साहस से प्रयास करें, कि किसी को भी उसी प्रकार अनाज्ञाकारिता का दंड भोगना न पड़े.
12परमेश्वर का वचन जीवित, सक्रिय तथा किसी भी दोधारी तलवार से कहीं अधिक धारदार है, जो हमारे भीतर में प्रवेश कर हमारी आत्मा, प्राण, जोड़ों तथा मज्जा को भेद देता है. यह हमारे हृदय के उद्धेश्यों तथा विचारों को पहचानने में सक्षम है. 13जिन्हें हमें हिसाब देना है, उनकी दृष्टि से कोई भी प्राणी छिपे नहीं हैं—सभी वस्तुएं उनके सामने साफ़ और खुली हुई हैं.
महापुरोहित परमेश्वर-पुत्र: येशु मसीह
14इसलिये कि वह, जो आकाशमंडल में से होकर पहुंच गए, जब वह महापुरोहित—परमेश्वर-पुत्र, येशु मसीह—हमारी ओर हैं; हम अपने विश्वास में स्थिर बने रहें. 15वह ऐसे महापुरोहित नहीं हैं, जो हमारी दुर्बलताओं में सहानुभूति न रख सकें परंतु वह ऐसे महापुरोहित हैं, जो प्रत्येक पक्ष में हमारे समान ही परखे गए फिर भी निष्पाप ही रहे; 16इसलिये हम अनुग्रह के सिंहासन के सामने निडर होकर जाएं, कि हमें ज़रूरत के अवसर पर कृपा तथा अनुग्रह प्राप्त हो.
Currently Selected:
इब्री 4: HCV
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.