YouVersion Logo
Search Icon

एस्तेर 10

10
मोरदकय की ख्याति
1राजा अहषवेरोष ने समस्त साम्राज्य पर, हां, दूरस्त सागर तट, टापू के क्षेत्रों तक कर लगा दिया. 2राजा के सभी उल्लेखनीय एवं वैभवशाली उपलब्धियों का विवरण एवं मोरदकय की महानता का पूर्ण वर्णन, जिस उदात्त पद पर राजा ने उन्हें नियुक्त किया था, उनका उल्लेख मेदिया एवं फारस के राजाओं के इतिहास के ग्रंथ में लिखा है. 3मात्र राजा अहषवेरोष ही पद में यहूदी मोरदकय से उच्चतर थे. वह यहूदियों में अति आदरमान थे तथा वह अपने यहूदी समुदाय में प्रिय थे. वह सर्वदा प्रजा के लाभ का ही प्रयास करते, तथा समस्त राष्ट्र की भलाई के पक्ष में ही याचना करते थे.

Currently Selected:

एस्तेर 10: HCV

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for एस्तेर 10