2 शमुएल 22
22
दाविद-रचित आभार गान
1जब यहोवाह ने दाविद को उनके शत्रुओं तथा शाऊल के आक्रमण से बचा लिया था, तब दाविद ने यह गीत यहोवाह के सामने गाया: 2दाविद ने कहा:
“यहोवाह मेरी चट्टान, मेरे गढ़ और मेरे छुड़ाने वाले हैं.
3मेरे परमेश्वर, जिनमें मैं आसरा लेता हूं, मेरे लिए चट्टान हैं.
वह मेरी ढाल#22:3 किंवा, सार्वभौम और मेरे उद्धार के सींग हैं.
वह मेरे गढ़, मेरी शरण और मेरे छुड़ाने वाले हैं,
जो कष्टों से मेरी रक्षा करते हैं.
4“मैं दोहाई यहोवाह की देता हूं,
सिर्फ वही स्तुति के योग्य हैं,
और मैं शत्रुओं से छुटकारा पा लेता हूं.
5मृत्यु की लहरों में मैं घिर चुका था;
मुझ पर विध्वंस की तेज धारा का वार हो रहा था.
6अधोलोक के तंतुओं ने मुझे उलझा लिया था;
मैं मृत्यु के जाल के आमने-सामने आ गया था.
7“अपनी वेदना में मैंने यहोवाह की दोहाई दी;
मैंने अपने ही परमेश्वर को पुकारा.
अपने मंदिर में उन्होंने मेरी आवाज़ सुन ली,
उनके कानों में मेरा रोना जा पड़ा.
8पृथ्वी झूलकर कांपने लगी,
आकाश की नींव थरथरा उठी;
और कांपने लगी. क्योंकि वह क्रुद्ध थे.
9उनके नथुनों से धुआं उठ रहा था,
उनके मुख की आग चट करती जा रही थी,
धधकते हुए कोयले इससे प्रज्वलित हो उठे.
10उन्होंने आकाशमंडल को झुकाया, और उतर आए;
उनके पैरों के नीचे घना अंधकार था.
11वह करूब पर चढ़कर उड़ गए;
वह हवा के पंखों पर चढ़कर उड़ गए!
12उन्होंने अंधकार ओढ़ लिया, वह उनका छाता बन गया,
घने-काले वर्षा के मेघ में घिरे हुए.
13उनके सामने के तेज से
कोयलों में आग जल गई.
14स्वर्ग से यहोवाह ने गर्जन की,
और परम प्रधान ने अपने शब्द सुनाए.
15उन्होंने बाण छोड़े, और उन्हें बिखरा दिया.
बिजलियों ने उनके पैर उखाड़ दिए.
16यहोवाह की प्रताड़ना से,
नथुनों से उनके सांस के झोंके से,
सागर के जलमार्ग दिखाई देने लगे;
संसार की नीवें खुल गईं.
17“उन्होंने स्वर्ग से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया;
प्रबल जल प्रवाह से उन्होंने मुझे बाहर निकाल लिया.
18उन्होंने मुझे मेरे प्रबल शत्रु से मुक्त किया,
उनसे, जिन्हें मुझसे घृणा थी.
वे मुझसे कहीं अधिक शक्तिमान थे.
19संकट के दिन उन्होंने मुझ पर आक्रमण कर दिया था,
किंतु मेरी सहायता यहोवाह में मगन थी.
20वह मुझे खुले स्थान पर ले आए;
मुझसे अपनी प्रसन्नता के कारण उन्होंने मुझे छुड़ाया है.
21“मेरी भलाई के अनुसार ही यहोवाह ने मुझे प्रतिफल दिया है;
मेरे हाथों की स्वच्छता के अनुसार उन्होंने मुझे ईनाम दिया है.
22मैं यहोवाह की नीतियों का पालन करता रहा हूं;
मैंने परमेश्वर के विरुद्ध कोई दुराचार नहीं किया है.
23उनकी सारी नियम-संहिता मेरे सामने बनी रही;
उनके नियमों से मैं कभी भी विचलित नहीं हुआ.
24मैं उसके सामने निर्दोष बना रहा,
और मैंने अपने पाप से स्वयं को दूर रखा.
25इसलिये यहोवाह ने मुझे मेरी भलाई के अनुसार ही प्रतिफल दिया है,
उनकी नज़रों में मेरी शुद्धता के अनुसार.
26“सच्चे लोगों के प्रति आप स्वयं विश्वासयोग्य साबित होते हैं,
निर्दोष व्यक्ति पर आप स्वयं को निर्दोष ही प्रकट करते हैं,
27वह, जो निर्मल हैं, उन पर आप अपनी निर्मलता प्रकट करते हैं,
कुटिल व्यक्ति पर आप अपनी चतुराई प्रगट करते हैं.
28विनम्र व्यक्ति को आप छुटकारा प्रदान करते हैं,
परंतु आपकी दृष्टि घमंडियों पर लगी रहती है,
कि कब उसे नीचा किया जाए.
29यहोवाह, आप मेरे दीपक हैं;
यहोवाह मेरे अंधकार को ज्योतिर्मय कर देते हैं.
30जब आप मेरी ओर हैं, तो मैं सेना से टक्कर ले सकता हूं;
मेरे परमेश्वर के कारण मैं दीवार तक फांद सकता हूं.
31“यह वह परमेश्वर हैं, जिनकी नीतियां खरी हैं:
ताया हुआ है यहोवाह का वचन;
अपने सभी शरणागतों के लिए वह ढाल बन जाते हैं.
32क्योंकि यहोवाह के अलावा कौन परमेश्वर हैं?
और हमारे परमेश्वर के अलावा कौन चट्टान हैं?
33वही परमेश्वर मेरे मजबूत आसरा हैं;
वह निर्दोष व्यक्ति को अपने मार्ग पर चलाते हैं.
34उन्हीं ने मेरे पांवों को हिरण के पांवों के समान बना दिया है;
ऊंचे स्थानों पर वह मुझे सुरक्षा देते हैं.
35वह मेरे हाथों को युद्ध की क्षमता प्रदान करते हैं;
कि अब मेरी बांहें कांसे के धनुष तक को इस्तेमाल कर लेती हैं.
36आपने मुझे छुटकारे की ढाल दी है;
आपकी सहायता ने मुझे विशिष्ट पद दिया है.
37मेरे पांवों के लिए आपने चौड़ा रास्ता दिया है,
इसमें मेरे पगों के लिए कोई फिसलन नहीं है.
38“मैंने अपने शत्रुओं का पीछा कर उन्हें नाश कर दिया है;
जब तक वे पूरी तरह नाश न हो गए, मैं लौटकर नहीं आया.
39मैंने उन्हें ऐसे पूरी तरह कुचल से दिया
कि वे पुनः सिर न उठा सकें; वे तो मेरे पैरों में आ गिरे.
40शक्ति से आपने मुझे युद्ध के लिए सशस्त्र बना दिया;
आपने उन्हें, जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए थे,
मेरे सामने झुका दिया.
41आपने मेरे शत्रुओं को पीठ दिखाकर भागने पर विवश कर दिया, जो मेरे विरोधी थे.
मैंने उन्हें नष्ट कर दिया.
42वे आशा ज़रूर करते रहे, परंतु उनकी रक्षा के लिए कोई भी नहीं आए.
यहां तक कि उन्होंने यहोवाह की भी दोहाई दी,
परंतु उन्होंने भी उन्हें उत्तर न दिया.
43मैंने उन्हें पीसकर भूमि की धूल के समान बना दिया;
मैंने उन्हें कुचल दिया,
मैंने उन्हें गली के कीचड़ के समान रौंद डाला.
44“आपने मुझे सजातियों के द्वारा उठाए कलह से छुटकारा दिया है;
आपने मुझे सारे राष्ट्रों पर सबसे ऊपर बनाए रखा;
अब वे लोग मेरी सेवा कर रहे हैं,
जिनसे मैं पूरी तरह अपरिचित हूं.
45विदेशी मेरे सामने झुकते आए;
उन्हें मेरे विषय में मालूम होते ही वे मेरे प्रति आज्ञाकारी हो गए.
46विदेशियों का मनोबल जाता रहा;
वे कांपते हुए अपने गढ़ों से बाहर आ गए.
47“जीवित हैं यहोवाह! धन्य हैं मेरी चट्टान!
मेरे छुटकारे की चट्टान, मेरे परमेश्वर प्रतिष्ठित हों!
48परमेश्वर, जिन्होंने मुझे प्रतिफल दिया, मेरा बदला लिया,
और जनसमूहों को मेरे अधीन कर दिया,
49जो मुझे मेरे शत्रुओं से मुक्त करते हैं.
आपने मुझे मेरे शत्रुओं के ऊपर ऊंचा किया है;
आपने हिंसक पुरुषों से मेरी रक्षा की है.
50इसलिये, यहोवाह, मैं राष्ट्रों के सामने आपकी स्तुति करूंगा;
आपके नाम का गुणगान करूंगा.
51“अपने राजा के लिए वही हैं छुटकारे के खंभे;
अपने अभिषिक्त पर, दाविद और उनके वंशजों पर,
वह हमेशा अपार प्रेम प्रकट करते रहते हैं.”
Currently Selected:
2 शमुएल 22: HCV
Highlight
Share
Compare
Copy
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.