YouVersion Logo
Search Icon

1 तिमोथियॉस 3

3
प्रभारी प्रवर
1यह बात विश्वासयोग्य है: यदि किसी व्यक्ति में अध्यक्ष पद, यानी कलीसिया के नेतृपद, की इच्छा है, यह एक उत्तम काम की अभिलाषा है. 2इसलिये आवश्यक है कि अध्यक्ष प्रशंसनीय, एक ही पत्नी के पति, संयमी, विवेकी, सम्मान योग्य, अतिथि-सत्कार करने वाले तथा निपुण शिक्षक हों, 3वह पियक्कड़, झगड़ालू, अधीर, विवादी तथा पैसे का लालची न हों. 4वह अपने परिवार का उत्तम प्रबंधक हों. अपने संतानों पर उनका गरिमा से भरा अनुशासन हो. 5(यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार का ही प्रबंध करना नहीं जानते तो भला वह परमेश्वर की कलीसिया की देखरेख किस प्रकार कर पाएंगे?) 6वह नया शिष्य न हों कि वह अहंकारवश शैतान के समान दंड के भागी न हो जाएं. 7यह भी आवश्यक है कि कलीसिया के बाहर भी वह सम्मान योग्य हों कि वह बदनामी तथा शैतान के जाल में न पड़ जाएं.
8इसी प्रकार आवश्यक है कि दीकन#3:8 दीकन सहायक या सेवक. भी गंभीर तथा निष्कपट हों. मदिरा पान में उसकी रुचि नहीं होनी चाहिए, न नीच कमाई के लालची. 9वे निर्मल मन में विश्वास का भेद सुरक्षित रखें. 10परखे जाने के बाद प्रशंसनीय पाए जाने पर ही उन्हें दीकन पद पर चुना जाए.
11इसी प्रकार, उनकी पत्नी भी गंभीर हों, न कि गलत बातें करने में लीन रहनेवालीं—वे हर एक क्षेत्र में व्यवस्थित तथा विश्वासयोग्य हों.
12दीकन एक ही पत्नी के पति हों तथा अपनी संतानों और परिवार के अच्छे प्रबंध करने वाले हों. 13जिन्होंने दीकन के रूप में अच्छी सेवा की है, उन्होंने अपने लिए अच्छा स्थान बना लिया है तथा मसीह येशु में अपने विश्वास के विषय में उन्हें दृढ़ निश्चय है.
कलीसिया तथा आत्मिक जीवन का भेद
14आपके पास शीघ्र आने की आशा करते हुए भी मैं आपको यह सब लिख रहा हूं, 15कि यदि मेरे आने में देरी हो ही जाए तो भी आपको इसका अहसास हो कि परमेश्वर के परिवार में, जो जीवित परमेश्वर की कलीसिया तथा सच्चाई का स्तंभ व नींव है, किस प्रकार का आचरण करना चाहिए. 16संदेह नहीं है कि परमेश्वर की भक्ति का भेद गंभीर है:
वह, जो मनुष्य के शरीर में प्रकट किए गए,
पवित्र आत्मा में उनकी परख हुई,
वह स्वर्गदूतों द्वारा पहचाने गए,
राष्ट्रों में उनका प्रचार किया गया,
संसार में रहते हुए उनमें विश्वास किया गया तथा वह महिमा में
ऊपर उठा लिए गए.

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for 1 तिमोथियॉस 3