YouVersion Logo
Search Icon

1 थेस्सलोनि 3

3
1इसलिये जब यह हमारे लिए असहनीय हो गया, तो हमने एथेंस नगर में ही रुके रहना सही समझा. 2हमने मसीह के सुसमाचार के प्रचार में परमेश्वर के सहकर्मी तथा हमारे भाई तिमोथियॉस को आप लोगों के पास इस उद्देश्य से भेजा कि वह आप लोगों को आपके विश्वास में मजबूत करें, 3कि आप लोगों में से कोई भी इन क्लेशों के द्वारा डगमगा न जाएं. आप लोगों को तो यह अच्छी तरह से मालूम है कि हम पर इन क्लेशों का आना अवश्य है. 4वस्तुतः जब हम आप लोगों के यहां थे, हम पहले ही आप लोगों को यह बताते रहे कि हम पर क्लेशों का आना निश्चित है और आप लोगों को तो मालूम ही है कि हुआ भी ऐसा ही. 5यही कारण है कि जब यह मेरे लिए असहनीय हो गया, मैंने भी इस आशंका से कि कहीं शैतान ने आप लोगों को परीक्षा में फंसा न लिया हो और हमारा परिश्रम व्यर्थ न चला जाए, आप लोगों के विश्वास की स्थिति मालूम करने का प्रयास किया.
विश्वासियों का सराहनीय विश्वास
6किंतु अब, जब तिमोथियॉस आप लोगों से भेंट कर हमारे पास लौट आये हैं, तो उन्होंने आप लोगों के विश्वास और प्रेम के संबंध में बहुत ही उत्साह बढ़ानेवाले समाचार दिए हैं तथा यह भी कि आप लोग हमें मीठी यादों के रूप में याद करते हुए हमसे भेंट करने के लिए उतने ही लालायित हैं जितने स्वयं हम आप लोगों को देखने के लिए लालायित हैं. 7प्रिय भाइयो और बहनो, यही कारण है कि हम संकट और क्लेश की स्थिति में भी आप लोगों के विश्वास द्वारा प्रोत्साहित हुए. 8प्रभु में आप लोगों के स्थिर होने का संदेश हमारे लिए नवजीवन का संचार है. 9परमेश्वर के सामने आप लोगों के विषय में उस बड़े आनंद के लिए हम भला परमेश्वर के प्रति और किस प्रकार का धन्यवाद प्रकट कर सकते हैं? 10जब हम रात दिन एकचित्त होकर प्रार्थना करते रहते हैं कि हम आप लोगों को सामने देख सकें तथा आप लोगों के विश्वास में जो कमी है, उसे पूरा कर सकें.
11स्वयं हमारे परमेश्वर और पिता तथा मसीह येशु हमारे प्रभु आप लोगों तक पहुंचने में हमारा मार्गदर्शन करें 12तथा प्रभु ही आप लोगों को एक दूसरे के प्रति ही नहीं परंतु सबके प्रति प्रेम में बढ़ाएं तथा उन्‍नत करें, ठीक वैसे ही जैसे हम आप लोगों से प्रेम करते हैं 13कि वह सभी पवित्र लोगों के साथ हमारे प्रभु मसीह येशु के दोबारा आगमन के अवसर पर परमेश्वर हमारे पिता के सामने आप लोगों के हृदयों को पवित्रता में निर्दोष ठहरा सकें, आमीन.

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Video for 1 थेस्सलोनि 3