YouVersion Logo
Search Icon

1 पेतरॉस 5

5
झुंड और नेतागण के लिए
1इसलिये मैं, एक सह नेता#5:1 मूल भाषा में प्राचीन, या ज्येष्ट होकर, जो येशु मसीह के दुःखों का प्रत्यक्ष गवाह तथा उस महिमा का सहभागी हूं, जो भविष्य में प्रकट होने पर है, आप लोगों की कलीसियाओं के नेतागण से विनती कर रहा हूं 2कि वे परमेश्वर की इच्छा में परमेश्वर के झुंड की देखरेख करें—दबाव में नहीं परंतु अपनी इच्छा के अनुसार; अनुचित लाभ की दृष्‍टि से नहीं परंतु शुद्ध सेवाभाव में, 3अपने झुंड पर प्रभुता दिखाकर नहीं परंतु उनके लिए एक आदर्श बनकर; 4क्योंकि प्रधान चरवाहे के प्रकट होने पर आप लोग महिमा का अविनाशी मुकुट प्राप्‍त करेंगे.
5इसी प्रकार युवाओ, आप लोग अपने नेतागण के अधीन रहिए तथा आप सभी एक दूसरे के प्रति दीनता की भावना धारण कीजिए क्योंकि,
“परमेश्वर घमंडियों के विरुद्ध रहते
और दीनों को अनुग्रह देते हैं.”#5:5 सूक्ति 3:34
6इसलिये परमेश्वर के सामर्थ्यी हाथों के नीचे स्वयं को दीन बनाए रखिए कि वह आप लोगों को सही समय पर बढ़ाएं. 7अपनी सारी चिंता का बोझ परमेश्वर पर डाल दीजिए क्योंकि वह आप लोगों का ध्यान रखते हैं.
8धीरज रखिए, सावधान रहिए. आप लोगों का विरोधी शैतान गरजते हुए सिंह जैसे इस खोज में फिरता रहता है कि किनको फाड़ खाए. 9विश्वास में स्थिर रहकर उसका सामना कीजिए क्योंकि आप लोग जानते हैं कि इस संसार में आप लोगों के सहविश्वासी भी इसी प्रकार दुःख-भोग रहे हैं.
10जब आप लोग थोड़े समय के लिए दुःख-भोग चुके होंगे तब सारे अनुग्रह के परमेश्वर, जिन्होंने आप लोगों को मसीह में अपनी अनंत काल की महिमा में आमंत्रित किया है, स्वयं आप लोगों को सिद्ध, स्थिर, मजबूत तथा प्रतिष्ठित करेंगे. 11उनका अधिकार सदा-सर्वदा हो, आमेन.
समापन संदेश तथा आशीर्वचन
12सिलवानॉस#5:12 सिलवानॉस अर्थात्, सीलास की सहायता से, जिसे मैं एक विश्वासयोग्य भाई मानता हूं, मैंने आप लोगों को प्रोत्साहित तथा आश्वस्त करते हुए संक्षेप में लिखा है कि यही परमेश्वर का वास्तविक अनुग्रह है. आप लोग इसी में स्थिर रहिए.
13आप लोगों को उनकी शुभकामनाएं, जो बाबेल में हैं, जिन्हें आप लोगों के ही साथ चुनकर अलग किया गया है और उसी प्रकार मेरे पुत्र मार्कास की भी.
14प्रेम के चुंबन के द्वारा एक दूसरे को नमस्कार कीजिए.
आप सभी को, जो मसीह में हैं, शांति!

Currently Selected:

1 पेतरॉस 5: HCV

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in