1
इबरानियों 13:5
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
आपकी ज़िंदगी पैसों के लालच से आज़ाद हो। उसी पर इकतिफ़ा करें जो आपके पास है, क्योंकि अल्लाह ने फ़रमाया है, “मैं तुझे कभी नहीं छोड़ूँगा, मैं तुझे कभी तर्क नहीं करूँगा।”
Compare
Explore इबरानियों 13:5
2
इबरानियों 13:8
ईसा मसीह माज़ी में, आज और अबद तक यकसाँ है।
Explore इबरानियों 13:8
3
इबरानियों 13:6
इसलिए हम एतमाद से कह सकते हैं, “रब मेरी मदद करनेवाला है, इसलिए मैं नहीं डरूँगा। इनसान मेरा क्या बिगाड़ सकता है?”
Explore इबरानियों 13:6
4
इबरानियों 13:16
नीज़, भलाई करना और दूसरों को अपनी बरकात में शरीक करना मत भूलना, क्योंकि ऐसी क़ुरबानियाँ अल्लाह को पसंद हैं।
Explore इबरानियों 13:16
5
इबरानियों 13:15
चुनाँचे आएँ, हम ईसा के वसीले से अल्लाह को हम्दो-सना की क़ुरबानी पेश करें, यानी हमारे होंटों से उसके नाम की तारीफ़ करनेवाला फल निकले।
Explore इबरानियों 13:15
6
इबरानियों 13:4
लाज़िम है कि सबके सब इज़दिवाजी ज़िंदगी का एहतराम करें। शौहर और बीवी एक दूसरे के वफ़ादार रहें, क्योंकि अल्लाह ज़िनाकारों और शादी का बंधन तोड़नेवालों की अदालत करेगा।
Explore इबरानियों 13:4
7
इबरानियों 13:2
मेहमान-नवाज़ी मत भूलना, क्योंकि ऐसा करने से बाज़ ने नादानिस्ता तौर पर फ़रिश्तों की मेहमान-नवाज़ी की है।
Explore इबरानियों 13:2
8
इबरानियों 13:20-21
अब सलामती का ख़ुदा जो अबदी अहद के ख़ून से हमारे ख़ुदावंद और भेड़ों के अज़ीम चरवाहे ईसा को मुरदों में से वापस लाया वह आपको हर अच्छी चीज़ से नवाज़े ताकि आप उस की मरज़ी पूरी कर सकें। और वह ईसा मसीह के ज़रीए हममें वह कुछ पैदा करे जो उसे पसंद आए। उसका जलाल अज़ल से अबद तक होता रहे! आमीन।
Explore इबरानियों 13:20-21