1
1 तीमुथियुस 2:5-6
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
क्योंकि एक ही ख़ुदा है और अल्लाह और इनसान के बीच में एक ही दरमियानी है यानी मसीह ईसा, वह इनसान जिसने अपने आपको फ़िद्या के तौर पर सबके लिए दे दिया ताकि वह मख़लसी पाएँ। यों उसने मुक़र्ररा वक़्त पर गवाही दी
Compare
Explore 1 तीमुथियुस 2:5-6
2
1 तीमुथियुस 2:1-2
पहले मैं इस पर ज़ोर देना चाहता हूँ कि आप सबके लिए दरख़ास्तें, दुआएँ, सिफारिशें और शुक्रगुज़ारियाँ पेश करें, बादशाहों और इख़्तियारवालों के लिए भी ताकि हम आराम और सुकून से ख़ुदातरस और शरीफ़ ज़िंदगी गुज़ार सकें।
Explore 1 तीमुथियुस 2:1-2
3
1 तीमुथियुस 2:8-10
अब मैं चाहता हूँ कि हर मक़ामी जमात के मर्द मुक़द्दस हाथ उठाकर दुआ करें। वह ग़ुस्से या बहस-मुबाहसा की हालत में ऐसा न करें। इसी तरह मैं चाहता हूँ कि ख़वातीन मुनासिब कपड़े पहनकर शराफ़त और शायस्तगी से अपने आपको आरास्ता करें। वह गुंधे हुए बाल, सोना, मोती या हद से ज़्यादा महँगे कपड़ों से अपने आपको आरास्ता न करें बल्कि नेक कामों से। क्योंकि यही ऐसी ख़वातीन के लिए मुनासिब है जो ख़ुदातरस होने का दावा करती हैं।
Explore 1 तीमुथियुस 2:8-10