परंतु बुरी बातें जो मुँह से बाहर निकलती है, वे मन से निकलती हैं और परमात्मा की भक्ति के लिए तुम्हें अयोग्य ठहराती हैं। बुरी-बुरी योजनाएँ, हत्या, शादी के बाहर शारीरिक सम्बन्ध बनाना, अनैतिक यौन सम्बन्ध, चोरी, झूठी गवाही और परमात्मा और लोगों का अपमान मन से ही पैदा होते हैं।