तब जादूगरों ने भी अपने तंत्र-मंत्र के द्वारा कुटकियों को लाने का प्रयास किया, परंतु वे ऐसा न कर सके। इस प्रकार लोगों और पशुओं दोनों पर कुटकियाँ बनी रहीं।
तब जादूगरों ने फ़िरौन से कहा, “यह तो परमेश्वर का सामर्थ्य है।” फिर भी जैसा यहोवा ने कहा था, फ़िरौन का मन कठोर हो गया, और उसने उनकी न सुनी।