1
निर्गमन 7:1
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
तब यहोवा ने मूसा से कहा, “सुन, मैं तुझे फ़िरौन के लिए परमेश्वर सा ठहराता हूँ; और तेरा भाई हारून तेरा नबी होगा।
Compare
Explore निर्गमन 7:1
2
निर्गमन 7:3-4
परंतु मैं फ़िरौन के मन को कठोर कर दूँगा, और यद्यपि मैं मिस्र देश में अपने बहुत से चिह्न और चमत्कार दिखाऊँगा, फिर भी फ़िरौन तुम्हारी न सुनेगा। तब मैं मिस्र देश पर अपना हाथ बढ़ाऊँगा और उन्हें भारी दंड देकर अपनी सेना अर्थात् अपनी इस्राएली प्रजा को मिस्र देश से निकाल लाऊँगा।
Explore निर्गमन 7:3-4
3
निर्गमन 7:5
जब मैं मिस्र के विरुद्ध हाथ बढ़ाकर इस्राएलियों को उनके बीच से निकालूँगा, तब मिस्री जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Explore निर्गमन 7:5
4
निर्गमन 7:11-12
तब फ़िरौन ने विद्वानों और टोना करनेवालों, अर्थात् मिस्र के जादूगरों को बुलवाया, और उन्होंने भी अपने-अपने तंत्र-मंत्र से वैसा ही किया। उन्होंने भी अपनी-अपनी लाठी फेंक दी, और वे साँप बन गईं; पर हारून की लाठी ने उनकी लाठियों को निगल लिया।
Explore निर्गमन 7:11-12
5
निर्गमन 7:17
यहोवा यह कहता है : इससे तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ। देख, मैं अपने हाथ की लाठी को नील नदी के पानी पर मारूँगा, और वह पानी लहू बन जाएगा।
Explore निर्गमन 7:17
6
निर्गमन 7:9-10
“जब फ़िरौन तुमसे कहे कि अपना कोई चमत्कार दिखाओ, तो तू हारून से यह कहना, ‘अपनी लाठी लेकर फ़िरौन के सामने फेंक दे कि वह साँप बन जाए।’ ” तब मूसा और हारून फ़िरौन के पास गए और उन्होंने यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया। हारून ने अपनी लाठी फ़िरौन और उसके कर्मचारियों के सामने फेंक दी और वह साँप बन गई।
Explore निर्गमन 7:9-10