यहोवा उसके सामने से यह प्रचार करते हुए निकला, “यहोवा, यहोवा, दयालु और अनुग्रहकारी ईश्वर, क्रोध करने में धीमा, तथा करुणा और सच्चाई से परिपूर्ण है। वह हज़ारों पीढ़ियों तक करुणा करता है और अधर्म, अपराध तथा पाप को क्षमा करता है, परंतु वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष नहीं ठहराता। वह पूर्वजों के अधर्म का दंड उनके बेटों, बल्कि पोतों और परपोतों को भी देता है।”