यह कैसे पता चलेगा कि तेरी कृपादृष्टि मुझ पर और अपनी प्रजा पर है? क्या इससे नहीं कि तू हमारे साथ-साथ चले, जिससे मैं और तेरी प्रजा उन सब लोगों से अलग ठहरें जो इस पृथ्वी पर हैं?”
यहोवा ने मूसा से कहा, “मैं यह काम भी करूँगा, जिसके विषय में तूने कहा है; क्योंकि तुझ पर मेरी कृपादृष्टि हुई है, और मैं तुझे नाम से जानता हूँ।”