1
निर्गमन 2:24-25
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
परमेश्वर ने उनका कराहना सुना और अपनी उस वाचा को स्मरण किया जो उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब के साथ बाँधी थी। इस प्रकार परमेश्वर ने इस्राएलियों पर दृष्टि करके उनकी सुधि ली।
Compare
Explore निर्गमन 2:24-25
2
निर्गमन 2:23
जब बहुत दिन बीत गए तो मिस्र का राजा मर गया, और इस्राएली अपने दासत्व के कारण आहें भरते हुए पुकार उठे; और दासत्व से छुटकारा पाने की उनकी दुहाई परमेश्वर तक पहुँची।
Explore निर्गमन 2:23
3
निर्गमन 2:10
जब बालक बड़ा हुआ, तो वह उसे फ़िरौन की बेटी के पास ले गई, और वह उसका बेटा ठहरा। तब उसने यह कहकर उसका नाम मूसा रखा, “मैंने इसे जल में से निकाला था।”
Explore निर्गमन 2:10
4
निर्गमन 2:9
फ़िरौन की बेटी ने उससे कहा, “तू इस बच्चे को ले जा और मेरे लिए इसे दूध पिलाया कर, और मैं तुझे मज़दूरी दूँगी।” तब वह स्त्री बच्चे को ले जाकर दूध पिलाने लगी।
Explore निर्गमन 2:9
5
निर्गमन 2:5
फिर ऐसा हुआ कि फ़िरौन की बेटी नील नदी में नहाने के लिए उतरी, और उसकी सखियाँ नदी के किनारे-किनारे टहलने लगीं। तब उसे नरकटों के बीच एक टोकरी दिखी और उसने अपनी दासी को उसे ले आने के लिए भेजा।
Explore निर्गमन 2:5
6
निर्गमन 2:11-12
जब मूसा जवान हुआ तो उन दिनों में ऐसा हुआ कि वह बाहर निकलकर अपने भाई-बंधुओं के बीच गया और उनके कठिन परिश्रम को देखा। फिर उसने यह भी देखा कि एक मिस्री व्यक्ति उसके एक इब्री भाई को मार रहा है। जब उसने इधर-उधर देखकर पाया कि कोई नहीं है, तो उस मिस्री को मार डाला और बालू में छिपा दिया।
Explore निर्गमन 2:11-12