और फिर इब्लीस हुज़ूर ईसा को यरूशलेम में ले गया और बैतुलमुक़द्दस के सब से ऊंचे मक़ाम पर खड़ा कर के कहने लगा के, “अगर आप ख़ुदा का बेटा हो तो यहां से अपने आप को नीचे गिरा दें। क्यूंके लिख्खा है:
“ ‘वह अपने फ़रिश्तों को तुम्हारे मुतअल्लिक़ हुक्म देगा
के वो आप की ख़ूब हिफ़ाज़त करें;
और वह आप को अपने हाथों पर उठा लेंगे,
ताके आप के पांव को किसी पत्थर से ठेस न लगने पाये।’”
हुज़ूर ईसा ने जवाब दिया, “फ़रमाया गया है: ‘तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की आज़माइश न करो।’”