लूक़ा 4:9-12
लूक़ा 4:9-12 UCVD
और फिर इब्लीस हुज़ूर ईसा को यरूशलेम में ले गया और बैतुलमुक़द्दस के सब से ऊंचे मक़ाम पर खड़ा कर के कहने लगा के, “अगर आप ख़ुदा का बेटा हो तो यहां से अपने आप को नीचे गिरा दें। क्यूंके लिख्खा है: “ ‘वह अपने फ़रिश्तों को तुम्हारे मुतअल्लिक़ हुक्म देगा के वो आप की ख़ूब हिफ़ाज़त करें; और वह आप को अपने हाथों पर उठा लेंगे, ताके आप के पांव को किसी पत्थर से ठेस न लगने पाये।’” हुज़ूर ईसा ने जवाब दिया, “फ़रमाया गया है: ‘तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की आज़माइश न करो।’”





